पति की हत्या को कुछ दिन भी नहीं हुए, करोड़ों की संपत्ति के लिए झगड़ने लगी गोगामेड़ी की दूसरी और तीसरी बीवी
Karni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi Wife Fight: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 05 दिसंबर 2023 को राजस्थान के जयपुर में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके हत्या के अभी कुछ दिन ही हुए हैं कि उनकी करोड़ों संपत्ति को लेकर उनकी बीवीयों के बीच खींचातानी होने लगी है।
सुखदेव सिंह की हत्या के बाद उनकी तीन 'बीवीयां' पहली शकुंतला चौधरी (Shakuntala Chaudhary), दूसरी शीला शेखावत (Sheela Shekhawat) और 'तीसरी' सपना सोनी (Sapna Soni) खुलकर सामने आई हैं। लेकिन इनमें से दूसरी शीला शेखावत और तीसरी वाली सपना सोनी उनकी करोड़ों संपत्ति को लेकर झगड़ने लगी हैं।

'सुखदेव सिंह की तीन पत्नियां हैं, तीनों उनके साथ थी...'
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद ये बात सबके सामने आई थी कि उनकी एक नहीं बल्कि तीन-तीन बीवीयां हैं। ये दावा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तीसरी पत्नी सपना सोनी ने किया था। सपना सोनी का दावा है कि गोगामेड़ी की हत्या वाले दिन वह जयपुर के उसी घर में थी, जहां गोगामेड़ी को गोली मारी गई थी।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद सपना सोनी मीडिया चैनल पर आई और दावा किया कि सुखदेव सिंह की तीन पत्नियां हैं और तीनों एक ही सिस्टम के तहत सुखदेव सिंह के साथ रहती थीं। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह ने पहली पत्नी शकुंतला चौधरी से तलाक लेने के बाद दूसरी पत्नी शीला शेखावत से शादी की थी। शकुंतला चौधरी से सुखदेव को एक भी बच्चा नहीं है और वहीं शीला से उनके दो बच्चे हैं।
सपना सोनी ने दावा किया है कि जब सुखदेव पर गोलियां चली तो वह उसी मकान की दूसरी मंजिल पर थीं। सपना का कहना है कि उनकी सुखदेव सिंह से शादी तो नहीं हुई थी लेकिन वह तीसरी पत्नी हैं और उनके साथ लिव इन में रहती थीं।
गोगामेड़ी की करोड़ों की संपत्ति को लेकर आमने-सामने उनकी दूसरी और तीसरी बीवी
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। अब ये संपत्ति किसे मिलेगा? इसका उत्तराधिकारी कौन होगा...? इसका मालिकाना हक किसके पास होगा...? इसको लेकर गोगामेड़ी की दूसरी पत्नी शीला शेखावत और तीसरी बीवी सपना सोनी के बीच खींचतानी शुरू हो गई है।
शीला शेखावत और लिव-इन में रहने वाली सपना सोनी, दोनों गोगामेड़ी की करोड़ों की संपत्ति को हथियाना चाहती हैं। हालांकि उनकी पहली पत्नी शकुंतला चौधरी अब तक मीडिया के सामने नहीं आई हैं।
शीला शेखावत और सपना सोनी, दोनों अपनी-अपनी तरफ से पूरी कोशिश में लगी हैं कि गोगामेड़ी की संपत्ति उनकी हो जाए। हालांकि दोनों में किसे इसका उत्तराधिकारी बनाया जाएगा, दोनों के दावों में कितनी सच्चाई है ये जांच का विषय है। 18 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्रद्धांजलि सभा होगी, उसके बाद ही आगे की रणनीति तय पर चर्चा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications