Kanchan Gurjar Weightlifter: मजदूर की बेटी मटकों में सीमेंट भरकर कर रही वेटलिफ्टिंग

Kanchan Gurjar weightlifting: वेटलिफ्टर कंचन गुर्जर राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के गांव मंडावरा में कालूराम गुर्जर की बेटी है। वेटलिफ्टिंग में राज्य व नेशनल स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।

कंचन गुर्जर। गांव छोटा सा। हौसला पहाड़ सा। सुविधाओं का अभाव। मेहनत में कोई नहीं। बीए की पढ़ाई कर रही है। वेटलिफ्टिंग भी करती है।

कंचन गुर्जर राजस्‍थान के झुंझुनं जिले के गांव मंडवरा में ढाणी गराटियों निवासी मजदूर कालूराम गुर्जर शांति देवी की बेटी है। आर्थिग तंगी की वजह से घर पर ही वेटलिफ्टिंग की तैयारी करके स्‍टेट व नेशनल लेवल पर पदक जीत चुकी हैं। वेटलिफ्टिंग ही नहीं बल्कि कबड्डी में भी अव्‍व्‍ल है।

Kanchan Gurjar

कंचन गुर्जर की कड़ी मेहनत व जज्‍बे का अंदाजा इस बात से सहज लगाया जा सकता है कि कहीं कोई अकेडमी ज्‍वाइन नहीं कर पाने पर ये अपने घर ही मटकों में सीमेंट भरकर वेटलिफ्टिंग का अभ्‍यास करती है।

मीडिया से बातचीत में कंचन गुर्जर ने बताया कि वह अपने गांव मंडावरा के राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय की कक्षा छह में पढ़ रही थी तब शारीरिक शिक्षक व कोच सुरेश कुमावत की प्रेरणा से कबड्डी खेल शुरू किया।

कबड्डी के दांव-पेंच सीखने के बाद कुमावत की ही देखरेख में वेटलिफ्टिंग करने लगी। संसाधनों का अभाव रहा तो घर पर जुगाड़ बना कर ही वेटलिफ्टिंग की तैयारी शुरू कर दी और फिर कई प्रतियोगिताओं में हिस्‍सा लेकर पदक जीते।

अब कंचन गुर्जर 12वीं कक्षा उत्‍तीर्ण कर चुकी है। वेटलिफ्टर बनकर प्रदेश का नाम रोशन करने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। इसका परिवार बीपीएल में है। ना पक्‍का मकान है। ना कोई आय का बड़ा जरिया। वेटलिफ्टिंग के संसाधनों की सोचना तो बेमानी होगा।

बता दें कि कंचन गुर्जर ने साल 2017 में जिला स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में पहली बार हिस्‍सा लिया। दूसरे साल 2018 में जिला स्तर पर कबड्डी में रजत पदक जीता। 2022 में राज्य स्तर पर वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक और 2023 में जिला स्तर पर वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता।

कोच सुरेश कुमावत कहते हैं कि कंचन गुर्जर के पास ही संसाधनों की कमी है, मगर उसका हौसला गजब का है। यह बात उसने साल 2023 में जयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय वेटलिफ्टिंग खेल प्रतियोगिता में 71 किलो महिला भार वर्ग में 42 किलो स्नैच व 52 किलो क्लीन एंड जर्क कुल 94 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीतकर साबित कर दिखाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+