GROUND REPORT RAJASTHAN: डिग्गी के कल्याणधणी का लक्खी मेला परवान पर, मेला समिति के क्या है इंतजाम ?
Diggi Kalyan Temple News: राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध टोंक जिले के डिग्गी कस्बे में आयोजित होने वाला श्रीजी यानी कल्याणधणी का लक्खी मेला परवान पर है। आज जयपुर के ताड़केश्वर महादेव पहुंची लक्खी पदयात्री अपना झंडा भगवान को चढ़ाएंगे वहीं इसके बाद मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के पदयात्रियों का रैला देखने को मिलेगा।
राजस्थान में सावन के महीने में कई धार्मिक मेलों का आयोजन परम्परागत तरीकों से सालों से चलता रहा है। आज भी जब मेलों की बात होती है तो सबसे पहले कल्याणधणी के जयकारें गूंजते हुए सुनाई देते है।
चलिए आपकों ले चलते है टोंक जिले के डिग्गी में कल्याणधणी की पदयात्रा पर, जहां भक्तों का रैला सड़कों पर फैला हुआ नजर आ रहा है। कोई मीलों पैदल यात्रा कर कल्याणधणी के दर्शन पाने को आतुर नजर आ रहा है तो कोई अपनी मन्नौति पूरी होने पर कनक दंडवत लगाता हुआ जयकारें बोल रहा है।

वन इंडिया हिंदी की टीम पहुंची डिग्गी कस्बे में जहां कल्याणधणी के लक्खी मेले में को लेकर पदयात्रियों के साथ मेला समिति के संयोजक और ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी के साथ सरपंच प्रतिनिधि से बातचीत कर जानकारी ली। उद्घाटन डिग्गी धौली दरवाजे की बाहर सुबह 11:00 बजे किया गया।
डिग्गी ग्राम पंचायत के द्वारा संचालित कंट्रोल रूम का विधिवत रूप से उद्घाटन एडीएम मालपुरा सुरेश चौधरी, मालपुरा एसडीएम एवं मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष कपिल शर्मा, एएसपी रामकुमार कस्बा, डीएसपी महेंद्र कुमार मीणा,तहसीलदार मालपुरा राहुल पारीक, डिग्गी नायबतहसीलदार सूरज बेरवा,डिग्गी सरपंच हलीमा बानो, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चौधरी सहित अन्य अतिथियों के सानिध्य में किया गया।
एडीएम सुरेश कुमार चौधरी ने मेले का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान राजस्थानी पगड़ी सभी मेहमानों को बधाई गई। एडीएम सुरेश चौधरी ने मेले को लेकर पद यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि मेले में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
मालपुरा एसडीएम एवं मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष कपिल शर्मा ने पद यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि गहरे पानी में ना उतरे ,जल भराव के क्षेत्र से पदयात्रा दूर रहे एवं अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। लक्खी पदयात्रा के मेले को लेकर प्रशासन सजग है परंतु कही जगह व्यवस्थाओं का अंबार दिखने को मिला।
सुबह से हो रही बरसात के बावजूद भी श्रद्धालुओं का हौसला नहीं टूटा एवं लाखों भक्तों ने श्री जी महाराज के दर्शन कर मनौती मांग जीवन में खुशहाली की कामना की।
मंदिर के मुख्य दरवाजे से लेकर चौपड़ चौराहे तक मंदिर ट्रस्ट के द्वारा बेरिकेटिंग की गई। इनमें श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर दर्शन करने की सुविधा प्रदान की गई। यात्रियों की सुविधा हेतु दुपहिया चौपाइयां वाहनों को नुक्कड़ चौराहे पर ही रोक दिया गया। श्रद्धालुओं की दिनभर चहल-पहल से डिग्गी कस्बा श्री जी महाराज के नारों से गूंज उठा।
बूंदी, शाहपुरा से आई हुई पदयात्रा के पद यात्रियों ने श्री जी महाराज के दरबार में अपना मत्था टेक कर खुशहाली की कामना की। शराब के ठेके जिला कलेक्टर के कहने के बावजूद भी खुले नजर आए। मेला प्रशासन पदयात्रा को लेकर सजग नजर आया।
डिग्गी ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मेले में कंट्रोल रूम बनाकर लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है जिससे यात्रियों को गहरे पानी में ना जाने से लेकर व गुमशुदा की अपील भी बार-बार की जाएगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पानी, बिजली और सड़क दुरूस्त कर पूरे इंतजाम किए गए है। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि नजदीक ही गोविंद सागर तालाब है इसके साथ अन्य जलभराव वाले इलाकों से दूरी रखे।
वहीं ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि हकीम खान ने बताया कि मेले की पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। मेले में पानी, बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया गया है। मेले में आने वाले सभी भक्तों और श्रद्धालुओं की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा चुका है यहां पर अधिकारी मुस्तैद रहते है।
आपकों बता दे कि कल्याणधणी का सावन के महीने में लक्खी मेले का आयोजन हर साल होता है। यहां पर राजधानी जयपुर सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों और प्रदेश के सभी जिलों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है।
इस मंदिर की मान्यता यह भी है कि यहां पर दर्शन मात्र से कोढ़ जैसी नासूर बिमारी का इलाज होता है। जिन महिलाओं के बच्चे नहीं होते है उनके भी गर्भ से बच्चे होने लगते है।












Click it and Unblock the Notifications