Lok Sabha Election: आखिर क्यों बढ़ी ज्योति मिर्धा की मुश्किलें, क्या रद्द होगा नामांकन ?
Lok Sabha Election: राजस्थान के सियासी रण की हॉट सीट नागौर में अब भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। आज इंडिया गठबंधन आरएलपी के नेताओं ने तथ्य छिपाने के आरोप लगा नामांकन रद्द करने की मांग की है।
लोकसभा चुनावों के सियासी रण में नागौर लोकसभा सीट का चुनाव एक बार फिर से रौचक हो गया है। तीसरी बार हनुमान बेनीवाल और ज्योति मिर्धा आमने सामने चुनाव लड़ रहे है।

लेकिन एक बार फिर ज्योति मिर्धा की हनुमान बेनीवाल के सामने मुश्किले बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसा इसलिए कि इंडिया गठबंधन और आरएलपी के पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने ज्योति मिर्धा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आज इंडिया गठबंधन के बैनर तले आरएलपी पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने नागौर जिला निर्वाचन अधिकारियों को भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के खिलाफ लिखित शिकायत देकर नामांकन रद्द करने की मांग उठाई है।
मीडिया से बातचीत करते हुए नारयाण बेनीवाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने नामांकन पत्र में आपराधिक मुकदकों के तथ्यों को छिपाया है। उनके खिलाफ जोधपुर के पुलिस थाने में दो मुकदमें दर्ज है लेकिन उनकी जानकारी अंकित नहीं की।
बेनीवाल ने कहा कि आपराधिक जानकारी को छिपाना गलत है और नियमानुसार उनका नामांकन रद्द होना चाहिए इसकी मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का वादा किया है।
नागौर लोक सभा से भाजपा उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र व शपथ पत्र में आपराधिक तथ्यों को छुपाया,भाजपा उम्मीदवार ने कहा उनके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नही है। जबकि जोधपुर शहर के उदयमंदिर थाने में उनके खिलाफ दो मामले दर्ज है।
इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सुपुर्द किए तथ्य,भाजपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की रखी मांग।
पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल,पार्टी के कोषाध्यक्ष माधाराम भाकल,किशनाराम पिंडेल, एडवोकेट गोविंद कड़वा,एडवोकेट निंबाराम काला,एडवोकेट कैलाश गालवा सहित इंडिया गठबंधन के कई प्रतिनिधी रहे मौजूद।












Click it and Unblock the Notifications