JLF 2026: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का ऐलान, स्पीकर से लेकर एंट्री फीस तक हर डिटेल जान लें
JLF 2026: हर साल की तरह इस बार भी देश भर के साहित्य और कला प्रेमी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का इंतजार कर रहे हैं। यह महोत्सव साहित्य, कला, संस्कृति और राजनीति से जुड़े दिग्गजों को एक मंच पर लाने वाला है। आयोजकों के मुताबिक, JLF 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित साहित्यिक महोत्सव का आयोजन जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर (Hotel Clarks Amer) में होगा।
इस बार जेएलएफ में लेखक, कवि, विचारक, इतिहासकार और कलाकार हिस्सा लेंगे। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल को 'दुनिया का सबसे बड़ा साहित्यिक शो' कहा जाता है और हर साल इसमें लाखों साहित्य प्रेमी शामिल होते हैं। इस साल समारोह की एंट्री फी से लेकर स्पीकर्स तक की डिटेल जानें:

JLF 2026 Date Venue Speakers: 500 से ज्यादा वक्ता, 300 से अधिक सत्र
- JLF 2026 में 500 से अधिक वक्ताओं और 300 से ज्यादा सत्रों की मेजबानी किए जाने की उम्मीद है। फिल्म, कला और साहित्य जगत की हस्तियां इसमें शिरकत करेंगी।
- इस बार के प्रमुख वक्ताओं में बुकर पुरस्कार विजेता किरण देसाई, मशहूर लेखिका बानू मुश्ताक, कवयित्री एलिस ओसवाल्ड, लेखक आनंद नीलकंठन और कला समीक्षक एंड्रयू ग्राहम-डिक्सन जैसे अंतर्राष्ट्रीय नाम शामिल हैं।
- साहित्यिक सत्रों में इतिहास, राजनीति, तकनीक, समाज और समकालीन वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चाएं होंगी।
Jaipur Literature Festival: टिकट और रजिस्ट्रेशन डिटेल
JLF 2026 के लिए अलग-अलग श्रेणियों में टिकट उपलब्ध होंगे। छात्रों के लिए ₹100 में सभी पांच दिनों की एंट्री मिलेगी, जबकि सामान्य दर्शकों के लिए टिकट ₹200 से शुरू होंगे। 'फ्रेंड ऑफ द फेस्टिवल (FOF)' श्रेणी में ₹14,000 से शुरू होने वाले टिकट पर वीआईपी सुविधाएं, डेलिगेट लाउंज और लंच की सुविधा मिलेगी। म्यूजिक स्टेज के लिए टिकट ₹499 से शुरू होंगे।
JLF 2026: साहित्य के साथ कलाओं का भी लें लुत्फ
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। यहां जयपुर बुकमार्क के जरिए प्रकाशकों और लेखकों को बिजनेस नेटवर्किंग का मौका मिलेगा। वहीं जयपुर म्यूजिक स्टेज पर शाम के समय प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा संगीत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा पुस्तक विमोचन, रचनात्मक कार्यशालाएं और हस्तशिल्प बाजार भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications