झुंझुनूं: पति से इस बात का बदला लेने के लिए पत्नी ने 4 साल के बेटे की हत्या कर काटी हाथ की नस, वीडियो
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा उपखंड के गांव बुडानिया में एक महिला ने अपने चार साल के बेटे का बेरहमी से कत्ल कर डाला। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी महिला ने बेटे की हत्या की जो वजह बताई, वो सुनकर हर कोई चौंक गया। महिला ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपने पति से बदला लेने के लिए पानी के टैंक में डूबोकर बेटे को मौत की नींद सुला दिया।

मंड्रेला थाना इलाके की घटना
चिड़ावा डीएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि गांव बुडानिया के कृष्ण कुमार पुत्र पन्नराम ने शनिवार को मंड्रेला पुलिस थाने में सूचना दी कि किसी अज्ञात ने रात को उसके छोटे भाई विद्याधर की पत्नी सुनीता का गला दबाकर उसके हाथ की नष्ट काट दी और चार साल के भतीजे विवान स्वामी का अपहरण कर लिया।
Recommended Video

पानी में डूबा मिला बेटा
सूचना पाकर पुलिस मय जाप्ता, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तलाश करने पर चार वर्षीय विवान घर पर पानी की टंकी में पड़ा मिला। उसे बाहर निकाला तब तक वह दम तोड़ चुका था।

सख्ती बरतने पर उगला सच
जांच के दौरान पुलिस को सुनीता के बिस्तर के पास खून से सनी ब्लेड मिली। वहीं, परिजनों से पूछताछ के आधार पर शक की सूई सुनीता की तरफ गई। पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की तो वह शुरुआत में पुलिस को झूठी कहानी बताकर गुमराह करती रही। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

यह थी बेटे की हत्या की वजह
सुनीता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति विद्याधर उसके चरित्र पर शक करता था। आए दिन झगड़ा करता था। परिजनों के सामने उसकी कोई कद्र करता था। इसलिए सुनीता ने पति से बदला लेने के लिए चार साल के बेटे की हत्या कर दी और हत्या की घटना से ध्यान भटकाने के लिए ब्लेड से खुद के हाथ की नस काट ली।












Click it and Unblock the Notifications