ससुर ने मामूली बात पर बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, मर्डर की पूरी स्टोरी है चौंकाने वाली

झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना इलाके के गांव गोठड़ी में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सनकी ससुर ने बहू का मामूली बात पर मर्डर कर दिया। बगड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 फोन पर बात कर रही थी बहू

फोन पर बात कर रही थी बहू

बगड़ पुलिस थानाधिकारी इन्द्रप्रकाश के अनुसार वारदात शुक्रवार अपराह्न को गांव गोठड़ी के 55 वर्षीय भालाराम मेघवाल के घर हुई है। पुलिस पूछताछ में भालाराम ने बताया कि घर पर शुक्रवार अपराह्न को उसकी बहू 26 पूनम देवी फोन पर किसी से बात कर रही थी। तब भालाराम ने उसे बच्चों को खाना देने के लिए बोला, मगर उसने कोई ध्यान नहीं दिया और फोन पर बातें करना जारी रखा। इस बात से भालाराम को गुस्सा आ गया। भालाराम और पूनम के बीच कहासुनी हो गई। जिसमें भालाराम ने गुस्से में आकर बहू पूनम पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया और फिर घर से भाग गया।

 अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

आस-पास के लोगों को जब वारदात का पता चला तो उन्होंने पूनम को चिड़ावा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल के लिए रैफर किया गया। रास्ते में पूनम की मौत हो गई। उधर, कुछ देर बाद भालाराम खुद ही घर आ गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पूनम का शव परिजनों को सौंप दिया और बहू की हत्या के आरोप में भालाराम को गिरफ्तार कर लिया।

 12 साल पहले हुई थी शादी

12 साल पहले हुई थी शादी

बता दें कि झुंझुनूं जिल के ही गांव जाखोद निवासी पूनम की शादी 12 साल पहले भालाराम के बेटे सुनील के साथ हुई थी। इनके 10 साल का बेटा सुमित और आठ साल की बेटी पंकज है। पति सुनील वारदात के समय सूरजगढ के पास भोभिया गांव में मजदूरी करने गया हुआ था। कुल्हाड़ी के वार से पूनम के सिर, गले और हाथ पर गहरी चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+