Jhunjhunu : मलसीसर BCMO का महिला डॉक्टर के साथ फ्लैट पर ये सब करते का VIDEO वायरल, पत्नी ने जड़े चांटे
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के मलसीसर के डॉ. बीसीएमओ राहुल सुमन का एक महिला डॉक्टर के साथ का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो जयपुर स्थित एक फ्लैट का बताया जा रहा है, जो मकर सक्रांति पर बनाया गया है। इसमें बीसीएमओ एक अन्य महिला डॉक्टर के साथ दिखाई दे रहे हैं। फ्लैट में बीसीएमओ की पत्नी अपने परिजनों के साथ पहुंचती है और हंगामा खड़ा कर देती है। वह बीसीएमओ और महिला डॉक्टर के चांटे भी मारती है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो की वन इंडिया हिंदी पुष्टि नहीं करता है।

दोनों को खूब खरी खोटी सुनाई
जानकारी के अनुसार मलसीसर बीसीएमओ राहुल सुमन मकर संक्रांति को जयपुर स्थित फ्लैट में झुंझुनूं की अधीनस्थ महिला डॉक्टर के साथ थे। इसी दौरान अचानक उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका बुरड़क वहां अपने परिजनों के साथ पहुंचती है और बीसीएमओ पति व उनके साथ फ्लैट में मौजूद दूसरी महिला डॉक्टर को पहले तो खूब खरी-खोटी सुनाती हैं। फिर उनसे हाथा पाई भी करती हैं। इस दौरान पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया।

डॉक्टर्स के ग्रुप में डाला वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पति राहुल सुमन को जयपुर फ्लैट में महिला डॉक्टर के साथ पकड़े जाने का वीडियो खुद डॉ. प्रियंका बुरड़क ने ही डॉक्टर्स के एक व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बदनाम करने का आरोप
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक मलसीसर के बीसीएमओ डॉ. राहुल सुमन का कहना है कि उन्होंने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, इस मामले में झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि डॉ. राहुल सुमन और महिला डॉक्टर की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। डाक्टर्स के ग्रुप में यह वीडियो आया है। उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications