पूरे देश में 'जन्माष्टमी' की धूम, सीएम अशोक गहलोत ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
जयपुर, 19 अगस्त। आज पूरा देश कान्हा का जन्मदिवस 'जन्माष्टमी' का त्योहार मना रहा है। मंदिरों को सजाया गया है, चारों ओर 'गोविंदा आला रे' का शोर है। इस खास मौके पर सीएम अशोक गहलोत ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। श्रीकृष्ण का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनका जीवन हमें सकारात्मक रहने और कर्म करते रहने की सीख देता है।'

उन्होंने आगे लिखा कि 'श्रीकृष्ण ने जिस तरह महाभारत के युद्ध में सत्य का साथ दिया, उसी तरह हमें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सदैव सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। युवाओं से आह्वान है कि श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लें। रिश्तों को हर स्तर पर मर्यादापूर्वक निभाएं। अपनी क्षमताओं का उपयोग कर प्रदेश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। अन्याय का प्रतिकार करें। जरूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ सेवा करें।'
तो वहीं दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव "कृष्ण जन्माष्टमी" के पावन पर्व की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह सुअवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लाए तथा भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।'
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने भी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आइए, जन्माष्टमी के पावन दिवस पर, भगवान श्री कृष्ण की उन महान शिक्षाओं को याद करें जो युगों से हमारे लिए सदाचार के मार्ग पर चलने का प्रेरणास्रोत रही हैं।'
तो वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं #Janmashtami'।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा॥ आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। देवकीनंदन भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सब पर बनी रहे। जय श्री राधे कृष्णा!"












Click it and Unblock the Notifications