राजस्थान के जालोर की दो बेटियों माही व प्रथा ने गुल्लक तोड़कर सोनू सूद को भेजे 16 हजार 530 रुपए
जालोर, 31 मई। कोरोना महामारी के दौर में जहां अभिनेता सोनू सूद रियल लाइफ हीरो की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, राजस्थान के जालोर की बेटियों ने भी सोनू सूद की मुहिम में योगदान दिया है।
Recommended Video
राजस्थान के जालोर के दो बेटियों माही व प्रथा ने गुल्लक तोड़कर सोनू सूद को भेजे 16 हजार 530 रुपए

दरअसल,जालोर जिले के सांचौर शहर के योगेश जोशी की बेटी माही व प्रथा ने अपना गुल्लक तोड़ा और उसमें में निकले 16 हजार 530 रुपए सोनू सूद फाउंडेशन को भेज दिए। दोनों बहनें तीन साल से गुल्लक में रुपए जमा कर रही थीं।

हितेश नाम के यूजर ने दोनों बहनों की तस्वीर और जानकारी अपने ट्विटर हैंडर पर शेयर की, जिसे रीट्वीट करते हुए अभिनेता सोनू सूद ने लिखा कि ये दुनिया के सबसे अमीर बच्चे हैं। इनके पास दुनिया का सबसे बड़ा बैंक है। इन जैसे चंद बच्चे पूरा देश बदल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications