Jaipur SMS Hospital Fire: अस्पताल में लगी आग के बाद जायजा लेने पहुंचे अशोक गहलोत, सरकार पर दागे सवाल
Jaipur SMS Hospital Fire: जयपुर के प्रमुख अस्पताल एसएमएस (सवाई मानसिंह हॉस्पिटल) के ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू में में लगी आग की वजह से सात मरीजों की मौत हो गई है। इस घटना पर प्रदेश की सियासत में भी जमकर बयानबाजी हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने अस्पताल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अस्पताल प्रशासन से जानकारी ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की।
एसएमएस अस्पताल में लगी आग की घटना पर दुख जताते हुए पूर्व सीएम ने कहा, 'यह सरकार की लापरवाही का नतीजा है। अस्पताल में लोग अपनी जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर आते हैं और वहां ऐसा हादसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम से अपील करता हूं कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।' कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी ने भी इस पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Ashok Gehlot ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अस्पताल के ट्रॉमा और न्यूरो सेंटर में लगी आग सरकारी लापरवाही का नतीजा है। गहलोत ने कहा, 'सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद हो। उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों।' नेता विपक्ष टीकाराम जूली ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र शेखावत को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ है।
यह भी पढ़ें: Jaipur: 38 घंटे लगातार कार चलाने से ड्राइवर को झपकी, भीषण हादसे में परिवार के 7 सदस्यों की मौत
Jaipur SMS Hospital Fire में गई 7 लोगों की जान
जयपुर में रविवार की देर रात सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो आईसीयू वार्ड में अचानक लगी आग से सात मरीजों की मौत हो गई। एसएमएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सुशील कुमार भाटी ने कहा, 'रविवार देर रात 11.30 बजे के करीब एक चिंगाड़ी जैसी दिखी थी और शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और आईसीयू से 15 मरीजों को शिफ्ट किया गया। सुरक्षा के सभी उपाय किए गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। 15-20 मिनट के अंदर उनकी गाड़ी पहुंच गई थी।'
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट में फायर की वजह से हुई है। हालांकि, फिलहाल मामले की जांच चल रही है, जिसके बाद ही निश्चित तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: सचिन पायलट का राहुल गांधी पर BJP के आरोपों पर पलटवार, बोले- 'हम वोट चोरी की पोल खोलेंगे'












Click it and Unblock the Notifications