जयपुर में कार-ट्रेलर की भीषण टक्कर, यूपी की फैमिली जा रही थी खाटूश्याम, सभी 5 लोगों की मौत

Jaipur Road Accident: राजस्थान के जयपुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर उस समय हुआ, जब एक कार और ट्रेलर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया और कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

जानकारी के अनुसार यह भीषण दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे नेकावाला टोल के पास हुई। कार सवार परिवार लखनऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था, जो कि खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। अचानक उनकी कार की आमने-सामने टक्कर एक ट्रेलर से हो गई। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

Jaipur Road Accident

Jaipur Road Accident: हादसे में यूपी का पूरा परिवार खत्म

मृतकों में सत्य प्रकाश (60), उनकी पत्नी रामा देवी (55), बेटा अभिषेक (35), बहू प्रियांशी (30) और 6 महीने की पोती वर्ना शामिल है। हादसे में यूपी का रहने वाला पूरा परिवार खत्म हो गया।

कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पांचों लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। शवों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ होगा।

शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया

हादसे की सूचना मिलने के बाद रायसर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाया गया। मृतकों के शवों को चंदवाजी स्थित निम्स अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+