' मैं कमेंट नहीं करती...', वसुंधरा राजे से टकराव वाले सवाल पर ये क्या बोल गईं मनोनीत डिप्टी सीएम दीया कुमारी?

Deputy CM Diya Kumari on Vasundhara Raje: मंगलवार को भाजपा ने लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया और राज्य की सत्ता भजनलाल शर्मा के हाथों में सौंप दी। इससे पहले ना तो उनका नाम सीएम रेस की लिस्ट में था और नेताओं के फोटो सेशन के दौरान वो सबसे अंतिम लाइन में भी दिखाई पड़े थे, इसलिए किसी को अंदेशा तक नहीं था कि वो कुछ मिनट में राज्य के सीएम बन जाएंगे।

Is Vasundhara Raje angry?

आपको बता दें कि बीजेपी हाईकमान और विधायक दलों की बैठक के बाद सीएम की कुर्सी भजनलाल को और डिप्टी सीएम का पद दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को दिया गया है।

वसुंधरा राजे हाईकमान के फैसले से नाराज हैं?

इसके बाद इस खबर ने जोर पकड़ लिया कि वसुंधरा राजे हाईकमान के इस फैसले से काफी नाराज हैं और उन्हें दीया कुमारी के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से भी दिक्कत है, जिसके बारे में राजस्थान की मनोनीत उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खंडन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बारे में बड़ी बातें कही हैं।

राजे बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं: दीया कुमारी

दीया ने कहा कि 'राजे बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं, सारी बातें केवल कोरी अफवाएं हें। वो विधायक दल की मीटिंग में शामिल थीं, जब सीएम के नाम का ऐलान हो रहा था तब भी वो वहां मौजूद थीं। उन्होंने सीएम और डिप्टी सीएम को अपना आर्शीवाद दिया है और वो काफी खुश भी दिख रही थीं।'

'इस तरह की बातों पर कोई कमेंट नहीं करती'

जब उनसे ये पूछा गया कि 'क्या वो आपके डिप्टी सीएम बनाए जाने से खुश नहीं हैं?'तो इस पर दीया कुमारी ने कहा कि 'वो इस तरह की बातों पर कोई कमेंट नहीं करती हैं।'

मैं पीएम मोदी की आभारी हूं: दीया कुमारी

इसके बाद दीया कुमारी ने कहा कि 'डिप्टी सीएम के लिए मुझे चुना गया, ये मेरा सौभाग्य है इसके लिए मैं पीएम मोदी, अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रिया अदा करती हूं।'

'फोकस महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास पर'

उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 'हमारे देश के पीएम महिलाओं के विकास के बारे में सोचते हैं और उनके नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाने के कई सफल काम भी हुए हैं। उन्होंने जो भरोसा मुझ पर जताया है उस पर मैं पूरी खरी उतरने की कोशिश करूंगी। हमारा पूरा फोकस महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास पर ही रहेगा।'

दीया कुमारी सोशल मीडिया की भी चर्चित हस्तियों में से एक

आपको बता दें कि राजस्थान में भाजपा का रॉयल फेस दीया कुमारी सोशल मीडिया की भी चर्चित हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने जयपुर की विद्याधर नगर सीट से इस बार बंपर जीत हासिल की है। वो इससे पहले साल 2013 में सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से पहली बार एमएलए चुनी गई थीं।

2019 में राजसमंद से एमपी बनी थीं दीया

इसके बाद वो 2019 में राजसमंद से एमपी बनी थीं। शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी दीया सिंह जयपुर के राजा सवाई भवानी सिंह की बेटी हैं। भवानी सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में कमांडिंग ऑफिसर भी थे। दीया कुमारी कई सोशल इवेंट से भी जुड़ी हुई हैं और उन्होंने बहुत कम वक्त में सियासी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+