IPS Jagdish Bangarwa: 10वीं में फेल होकर भी क्रैक कर डाला UPSC, अब AIIMS की डॉक्‍टर से रचाई शादी

Who is IPS Jagdish Bangarwa: लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला की IRPS बेटी अंजलि बिरला की अनीश राजानी से शादी की खबरों के बीच एक और अफसर विवाह बंधन में बंधे हैं। नाम है आईपीएस जगदीश बांगड़वा। गुजरात कैडर के आईपीएस जगदीश बांगडवा ने हरियाणा की वसुंधरा सांगवान के साथ सात फेरे लिए हैं। आईपीएस बांगड़वा की सक्‍सेस स्‍टोरी उन लोगों को प्रेरित करने वाली है, जो जिंदगी एक असफलता के बाद हार मान जाते हैं।

गुजरात कैडर में आईपीएस हैं जगदीश बांगड़वा

गुजरात कैडर में 2019 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जगदीश बांगड़वा मूलरूप से राजस्‍थान के बाड़मेर जिले के बायतू के रहने वाले हैं। देवउठनी एकादशी के मौके पर 12 नवंबर 2024 को जगदीश बांगड़वा और वसुंधरा सांगवान की जोधपुर के एक रिसोर्ट में शादी हुई है। शादी में राजनीति व पुलिस सेवा के अफसरों समेत कई जाने-माने लोगों ने शिरकत की है। बाड़मेर सांसद उम्‍मेदाराम बेनीवाल व बाड़मेर की सामाजिक कार्यकर्ता रूमादेवी समेत कई लोग शादी में पहुंचे। इन्‍होंने सोशल मीडिया पर जगदीश बांगड़वा की शादी की तस्‍वीरें भी शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Anjali Birla: IAS नहीं हैं अंजलि बिरला, अनीश राजानी से शादी की खबरों के बीच जानें 3 झूठे दावों की सच्‍चाई

IPS Jagdish Bangarwa Rajkot DCP

आईपीएस जगदीश बांगड़वा की पत्‍नी AIIMS में पोस्‍टेड

गुजरात पुलिस के काबिल आईपीएस अधिकारियों में एक आईपीएस जगदीश बांगड़वा वर्तमान में राजकोर्ट में डीसीपी पद पर सेवाएं दे रहे हैं जबकि जगदीश बांगड़वा की पत्‍नी वसुंधरा हरियाणा की रहने वाली हैं और ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) में पोस्‍टेड हैं। दोनों एक ही जाति से हैं।

IPS Jagdish Bangarwa Wife name

आईपीएस जगदीश बांगड़वा की सक्‍सेस स्‍टोरी
दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करके जगदीश बांगड़वा भले ही आईपीएस बन गए हो, मगर स्‍कूली दिनों में ये पढ़ाई में कमजोर थे। फिर भी हार नहीं मानी। जगदीश बांगड़वा के बारे में कहा जाता है कि ये दसवीं कक्षा में फेल हो गए थे। फिर दसवीं और कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद यूपीएससी में भाग्‍य आजमाया। सिविल सेवा परीक्षा 2018 में 486 रैंक हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+