Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देखिए देश की ऐसी जेल जहां 'बंद हैं' आलू-प्याज

पुष्कर। राजस्थान के पुष्कर में पुलिस चौकी में ना खाकी वर्दी पहने सिपाही नजर आते हैं और ना ही यहां की हवालात में मुल्जिम। यहां का नजारा कोई भी देखे तो इसे हलवाईखाना ही कहेगा। जी हां पुष्कर पुलिस चौकी में अब यही सब कुछ नजर आता है। पुष्कर पुलिस चौकी के बारे में जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि यहां पर जाप्ता लगाया गया है लेकिन वह जाप्ता यहां कभी नजर नहीं आता। यह चौकी पुलिसकर्मियों की अस्थाई पार्किंग और मैस के रूप में काम आ रही है। यही कारण है कि अब इस पुलिस चौकी के पास ही लोग अवैध काम भी संचालित कर रहे हैं।

instead of criminals onions are locked up in the prison in rajasthan

थाने में आलू, प्याज और बर्तनों की निगरानी

थाने में आलू, प्याज और बर्तनों की निगरानी

चौकी का जायजा लिया लेने पर पता चला कि वहां पर मैस का स्टॉफ रोटियां सेक रहा था और जिस हवालात में बड़े से बड़े अपराधियों को बंद किया जाता था, आज वह आलू, प्याज और बर्तनों की निगरानी के काम आ रही है।

पूर्व में यहीं था थाना

पूर्व में यहीं था थाना

आपको बताना चाहेंगे कि इस चौकी में ही पहले पुष्कर थाना चलता था और सभी इंतजामात यहीं से संचालित होते थे लेकिन जब से पुष्कर थाने का नया भवन बनकर तैयार हुआ, तब से इसे चौकी बना दिया गया और मानो इसका वजूद ही खत्म हो गया हो। यहां अब कभी भी किसी फरियादी की सुनवाई नहीं होती है। कभी गलती से कोई फरियादी पहुंच भी जाए तो उसे थाने भेजकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

 गृहमंत्री से की जाएगी बात

गृहमंत्री से की जाएगी बात

इस मामले में जब स्थानीय विधायक और राजस्थान सरकार के संसदीय सचिव सुरेश रावत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं था। अब इस संबंध में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह से बात करके यहां की व्यवस्थाओं में सुधार करवाया जाएगा। जिससे कि पुष्कर कस्बे में भी लोग अपनी फरियाद दर्ज करवा सकें।

ये भी पढ़ें- मौत का कारण बना पानी का कर्ज, महज 320 रुपए की वसूली करने पर पीट- पीटकर कर दी हत्या

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+