ये है भारत का पहला कन्या सैनिक स्कूल, जिसके लिए पूनमचंद राठी ने दान की ₹108 करोड़ की जमीन
Girls Sainik School Jaimalsar Bikaner Rajasthan: भारत का पहला राजकीय सैनिक कन्या विद्यालय जयमलसर बीकानेर राजस्थान में खुला है, जिसका लोकार्पण 11 जुलाई 2025 को केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल व राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया है।
Total seats: कन्या सैनिक स्कूल बीकानेर में कितनी सीटें?
देश के पहले बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर बीकानेर की खास बात है कि इसमें सिर्फ बेटियों को दाखिला मिलेगा। पहले साल 80 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। यह पूरी तरह से आवसीय विद्यालय है। पहले चरण में इसमें कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा।

Admission Process: कन्या सैनिक स्कूल राजस्थान में प्रवेश प्रकिया?
राजस्थान के बीकानेर जिले में शुरू हुए भारत का पहला राजकीय कन्य सैनिक स्कूल में दाखिला एंट्रेंस एग्जाम के जरिए मिलेगा। एंट्रेंस एग्जाम अप्रैल 2026 में होगा, जिसके नतीजे मई 2026 में आएंगे। उसके बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

Session Start: कन्या सैनिक स्कूल कब से शुरू होगा?
राजकीय कन्या आर्मी स्कूल जयमलसर बीकानेर में पहला सेशन एक जुलाई 2026 से शुरू होगा। इस बीकानेर सैनिक स्कूल का संचालन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में संचालित सैनिक स्कूल की तर्ज पर किया जाएगा। इसमें प्रधानाचार्य व छात्रावास वार्ड रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर होंगे। टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ में राज्य सेवा में कार्यरत कर्मचारी होंगे।

Who is Poonamchand Rathi: पूनमचंद राठी ने दी 108 करोड़ की 30 एकड़ जमीन
राजस्थान में खुले देश के पहले कन्या सैनिक स्कूल के बीकानेर के भामाशाह पूनमचंद राठी ने 108 करोड़ की करीब 30 एकड़ जमीन व भवन दान में दिया है। उद्योगपति पूनमचंद राठी मूलरूप से बीकानेर के रहने वाले हैं, वर्तमान में कोलकाता में रह रहे हैं। कोलकाता में पूनमचंद राठी के परिवार का टेक्सटाइल और कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। इनके परिवार के ट्रस्ट ने बीकानेर में अस्पताल वार्ड, धर्मशाला व स्कूल भवन समेत कई कार्य करवाए हैं।

सैनिक स्कूल पर क्या बोले पूनमचंद राठी?
राजकीय कन्या सैनिक स्कूल बीकानेर के लोकापर्ण के मौके पर मीडिया से बातचीत में भामाशाह पूनमचंद राठी ने कहा कि माता-पिता से इसकी प्रेरणा मिली थी। समाज में हर कोई लड़कों के लिए कुछ करता है, लेकिन मैंने सोचा कि लड़कियों के लिए कुछ किया जाए। बेटियां भी अब तो सेना में अफसर बनने लगी हैं।

जयमलसर गर्ल्स मिलिट्री स्कूल एक नज़र में
- पूरा नाम-रामादेवी रामनारायण राठी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय जयमलसर बीकानेर है।
- यह भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 150 किमी दूर
- 30 एकड़ कुल जमीन
- 50,000 वर्ग फीट भवन का क्षेत्रफल
- बीस साल पुराना भवन अब नए सिरे से तैयार किया गया है।
- आधुनिक सुविधाओं से लैस 40 कमरों का भवन है।
- छात्राओं के आवास के लिए विशेष डोरमेट्री बनाई गई है।
- विभिन्न गतिविधियों के लिए 2 बड़े हॉल का जीर्णोद्धार जारी है।












Click it and Unblock the Notifications