MiG-21 Crashed Barmer : राजस्थान के बाड़मेर में IAF का लड़ाकू विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौत
MiG-21 crashed
बाड़मेर, 28 जुलाई। भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान में भारतीय सेना का एक लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। हादसे में दो पायलटों की मौत हुई है। हादसा बाड़मेर जिले के गांव भीमड़ा में गुरुवार रात करीब नौ बजे हुआ है। बाड़मेर कलेक्टर ने दो पायलों की मौत की पुष्टि की है। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना प्रमुख से बात की है।
Recommended Video

स्थानीय लोगों के अनुसार गांव भीमड़ा में रात को तेज धमाका सुनाई दिया। फिर आसमान से आग के गोले गिरते दिखे। लड़ाकू विमान के क्रैश होने से गांव में रात को अफरा तफरी मच गई। जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। यह भी बात सामने आ रही है कि विमान क्रैश होने पर आधा मलबा करीब आधा किलोमीटर दूर में गिरा है। विमान में पेराशूट नहीं खुलने से दोनों पायलट की मौत की भी खबर है। दुर्घटनाग्रस्त हुए मिग 21 की तस्वीरे बेहद ही दहलाने वाली है। मिग के दोनों पायलटों के शव और विमान का मलवा काफी दूरी तक फैला हुआ है। सामने आई तस्वीरें में दिख रहा है कि, पायलटों के शरीर के कई टुकड़े हो गई। यहां तक पायलट का सिर तक धड़ से अलग हो गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जिस लड़ाकू विमान में हादसा हुआ वो मिग-21 है। विमान हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की है। वायुसेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications