राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस ने BJP नेता की पत्नी को दिया टिकट तो पूर्व IPS ने रातों-रात लिया बड़ा फैसला
Ratan Choudhary Khinvsar: राजस्थान की सात सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने बुधवार को देर रात सभी सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें भाजपा नेता सवाई सिंह चौधरी की पत्नी डॉ. रतन चौधरी को भी टिकट थमा दिया। उसके बाद पूर्व आईपीएस इस भाजपा नेता ने रातों-रात पार्टी ने पार्टी छोड़ दी। उधर, हनुमान बेनीवाल ने पत्नी कनिका बेनीवाल को RLP उम्मीदवार घोषित किया है।
यह भी पढ़ें- Jhunjhunu By-Polls: लाल डायरी वाले नेता राजेंद्र गुढ़ा ने झुंझुनूं से भरा पर्चा, जानें की हार-जीत का गणित

पूर्व आईपीएस व भाजपा नेता सवाई सिंह चौधरी ने रात को सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की कॉपी शेयर करते हुए लिखा-'मैं, सवाई सिंह चौधरी, सेवानिवृत्त आईपीएस, आपको यह सूचित करने के लिए लिख रहा हूं कि मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे इस्तीफे का कारण पार्टी द्वारा खींवसर के स्थानीय लोगों की भावनाओं की लगातार उपेक्षा है। खींवसर की जनता से गहरे जुड़ाव के कारण मैं ऐसे संगठन का हिस्सा नहीं बना सकता जो उनकी चिंताओं को स्वीकार करने और हल करने में विफल रहता है। समय के साथ मैं पार्टी की प्राथमिकताओं से बढ़ता हुआ निराश हुआ हूं, जो हमारे स्थानीय समुदाय के कल्याण से दूर होती दिख रही हैं। इन मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के मेरे प्रयासों के बावजूद मुझे उदासीनता और निष्क्रियता का सामना करना पड़ा है।'
दरअसल, नागौर जिले की खींवसर से आरएलपी विधायक हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करके नागौर सांसद बन गए। ऐसे में खाली हुई खींवसर सीट पर उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। भाजपा ने हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्कर देने वाले रेवंतराम डांगा को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व आईपीएस सवाई सिंह चौधरी की पत्नी डॉ. रतन चौधरी पर दांव लगाया है।
रतन चौधरी vs रेवंतराम डांगा vs कनिका बेनीवाल खींवसर उपचुनाव 2024
खींवसर हनुमान बेनीवाल को गढ़ माना जाता है। भाजपा ने रेवंतराम डांगा को इसलिए टिकट दिया है कि राजस्थान विधानसभा 2023 ने डांगा ने हनुमान बेनीवाल को कड़ी टक्कर दी। बेनीवाल को महज 2059 वोटों से जीत मिली।
कांग्रेस ने डॉ. रतन चौधरी पर दांव इसलिए लगाया है कि ये पूर्व आईपीएस सवाई सिंह चौधरी की पत्नी हैं। क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। बेनीवाल यहां से दुर्ग सिंह को टिकट दिलवाना चाहते थे। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा की चली और रतन चौधरी को टिकट मिली।
उधर, हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने भी खींवसर सीट पर उम्मीदवार उतार दिया है। हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को टिकट दिया गया है। खींवसर से खुद हनुमान बेनीवाल और उनके भाई नारायण बेनीवाल विधायक रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications