Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jhunjhunu By-Polls: लाल डायरी वाले नेता राजेंद्र गुढ़ा ने झुंझुनूं से भरा पर्चा, जानें की हार-जीत का गणित

Rajendra Gudha Jhunjhunu By-Polls 2024: राजस्‍थान में सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। सबसे रोचक मुकाबला झुंझुनूं सीट पर है, क्‍योंकि यहां के चुनाव में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा की एंट्री हो गई है। अब तक उदयपुरवाटी से विधायक बनते आए राजेंद्र गुढ़ा ने अब झुंझुनूं उपचुनाव 2024 में निर्दलीय पर्चा भरा है।

राजेंद्र गुढ़ा ने 24 अक्‍टूबर को सुबह सवा 11 बजे झुंझुनूं पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। जाट बाहुल और पूर्व सांसद ओला परिवार की परम्‍परागत सीट झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राजेंद्र गुढ़ा का मुकाबला भाजपा के राजेंद्र भांबू व कांग्रेस के अमित ओला से है।

Former minister Rajendra Gudha

झुंझुनूं से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह ओला के सांसद बनने जाने के कारण खाली हुई इस सीट पर कांग्रेस ने ओला परिवार पर ही दांव लगाया है जबकि भाजपा ने पूर्व प्रत्‍याशी राजेंद्र भांबू पर। भाजपा के बबलू चौधरी भी टिकट मांग रहे थे। उनकी बगावत भाजपा को भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- Rajendra Gudha Political Career: बसपा से जीतकर कांग्रेस में 2 बार मंत्री बने, अब ज्‍वाइन करनी पड़ी Shiv Sena

झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 74 हजार 533 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 42 हजार 708 पुरुष और 1 लाख 31 हजार 820 महिला मतदाता हैं। झुंझुनूं सीट पर जाट मतदाताओं का दबदबा रहा है। यह सीट ज्‍यादातर कांग्रेस के कब्‍जे में रही है। इस बार भाजपा-कांग्रेस के जाट उम्‍मीदवारों में वोटों का बंटवारा हुआ तो बाजी राजेंद्र गुढ़ा भी मार सकते हैं।

राजस्‍थान उपचुनाव 2024 में भाजपा-कांग्रेस उम्‍मीदवार

कांग्रेस ने दौसा से डीडी बैरवा, खींवसर से रतन चौधरी, झुंझुनूं से अमित ओला, सलूंबर से रेशमा मीना, देवली-उनियारा से केसी मीणा, रामगढ़ से आर्यन जुबैर, चौरासी से महेश रोत को टिकट दिया है।
भाजपा ने दौसा से जगमोहन मीणा, खींवसर से रेवतंराम डांगी, झुंझुनूं से राजेंद्र भांबू, सलूंबर से शांता देवी मीना, देवली-उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, रामगढ़ से सुखवंत सिंह और चौरासी से कारीलाला ननोमा को टिकट दिया है।

राजस्‍थान उपचुनाव में 13 को मतदान, 23 को नतीजे

राजस्‍थान उपचुनाव की सभी सात सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी। झुंझुनूं से निर्दलीय पर्चा भरने के बाद राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस हमेशा से धर्म की राजनीति करती आई हैं। अगर इस बार गुढ़ा को मौका मिला तो वे 36 कौम के लिए विकास के कार्य करेंगे।

लाल डायरी वाले नेता के रूप में पहचान

राजेंद्र सिंह गुढ़ा राजस्‍थान की राजनीति में लाल डायरी वाले नेता के रूप में भी पहचान बना चुके हैं। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राजेंद्र गढ़ा ने दावा किया था कि उनके पास लाल डायरी है, जिसमें अशोक गहलोत सरकार के काले कारनामों का हिसाब किताब है।

बसपा से जीतकर कांग्रेस गए

बता दें कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से साल 2008 और 2018 में बसपा की टिकट पर चुनाव जीता। बाद में बसपा छोड़कर कांग्रेस ज्‍वाइन की और अशोक गहलोत सरकार में मंत्री बने। साल 2023 में विधानसभा कार्यवाही के दौरान महिला सुरक्षा पर गहलोत सरकार के खिलाफ बोलने पर गुढ़ा को कांग्रेस व मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। साल 2023 में बसपा व कांग्रेस दोनों ने गुढ़ा को टिकट नहीं दिया तो ये महाराष्‍ट्र के शिंदे गुट वाली शिवसेना से टिकट ले आए थे। कांग्रेस के भगवान राम सैनी के सामने गुढ़ा चार हार गए। अब उपचुनाव में झुंझुनूं विधायक बनना चाह रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+