सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में चौथ माता का चार दिवसीय लक्खी मेले का शुभारम्भ

rajastha news: राजस्थान में देशभर के लाखों श्रद्धालुओं की आराध्य देवी सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में स्थित चौथ माता का चार दिवसीय लक्खी मेले का शुभारम्भ हो गया है।

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाडा स्‍थित चौथ माता का चार दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले का आगाज हो गया है। चौथ माता मंदिर में मेले के दौरान जन सैलाब उमड़ने लगा है ।

inauguration-of-the-four-day-lakhi-fair-of-chauth-mata-in-chauth-ka-barwada-of-sawaimadhopur-distric

चौथ का बरवाड़ा कस्बे के चौथ माता मेले का शुभारंभ होने के साथ ही चौथ मैय्या के जयकारों से गुंजायमान हो गया है। हजारों श्रद्वालुओं के पैदल जत्‍थे माता के दरबार में पहुंच रहे है।

माता के जयकारों और दर्शनों की ललक में आगे बढ़ते पदयात्रियों के कदमों से क्षेत्र में श्रद्वा और भक्ति का माहौल बना हुआ है । आज सुबह मंगला आरती के साथ ही चौथ माता मेले का शुभारम्‍भ हो गया है।

ऐसे में मेले में सुबह से ही पैदल यात्रियों का जमावड़ा लगने लगा है। दुर दराज से पदयात्री माता के दरबार में पहुंच रहे है। माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं।

हर किसी के मन में एक ही ललक है चौथ माता के दर्शनों की। तेज सर्दी के बाद भी माता के प्रति भक्तों की आस्था का जोश रत्ती भर भी कम नहीं है ।

हाड़ौती क्षेत्र से भारी संख्या में पद यात्रियों के जत्थे माता के दर्शनों को पैदल पहुंच रहे है। पद यात्रियों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग हर उम्र के श्रद्वालु शामिल है। जो मनोकामनाऐं पुरी होने की उम्मीद में चौथ माता के दर्शनों को पहुंच रहे है।

माता के भजनों पर नृत्य करते और जयकारे लगाते श्रद्वालु आगे बढ़ रहे है। पंचायत की ओर से माता के चौला व झण्डे को गाजे बाजे के साथ मंदिर ले जा कर चौथ माता के लक्खी मेले का शुभारम्‍भ किया गया ।

इस दौरान सभी पंचायत कर्मचारी सहित प्रशासनिक अधिकारी तथा मंदिर से जुडे पदधिकारी भी मौजुद रहे। मेले में आने वाले श्रद्वालुओं को लेकर सुरक्षा के व्‍यापक इन्‍तजाम किये गये है । मेला परिसर में चप्‍पे चप्‍पे पर पुलिसबल तैनात किया गया है ।

चौथ माता के लक्खी मेले में इस बार 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं को बनाए रखने में तथा मॉनिटरिंग में जुटे हुए हैं।

मेला आगामी चार दिवस तक चलेगा। इस दौरान मेले में विभिन्न धार्मिक तथा सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+