राजस्थान लव जिहाद न्यूज़: सरकारी स्कूल का मामला, शिक्षा मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
Rajasthan Love Jihad News: प्रदेश की सरकारी स्कूलों में धर्मांतरण का बड़ा संगीन मामला सामने आया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गृह क्षेत्र कोटा जिले में शिकायत के बाद दो शिक्षकों को निलम्बित किया है।
धर्मांतरण,लव जिहाद और हिंदू छात्रा को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने में शामिल एक शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

सरकारी स्कूल में शिक्षा नहीं धर्म बदलने का बड़ा व्यापक तरीके से काला कारोबार चल रहा है। और इसका निशाना बनाया जा रहा है सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों को।
सरकारी स्कूलों में कार्यरत कथित समुदाय के शिक्षकों ने शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का ऐसा षड़यंत्र रचा है कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी हैरत में पड़ गए।
राम मंदिर के निर्माण की शपथ को लेकर चर्चाएं में आए मदन दिलावर लगातार हिंदू धर्म और धार्मिक आस्था को लेकर सख्ती बरत रहे है। शिक्षा मंत्री बनने के बाद सरकारी स्कूलों में हिजाब पर नकेल कसी।
और फिर ड्रेस कोड को सख्ती से लागू करने को लेकर पूरे प्रदेश और दूसरे राज्यों के लिए मिशाल बने। अब शिक्षा मंत्री के ही गृह क्षेत्र कोटा में यह पूरा मामला सामने आया है।
इस पूरे मामले को तफ्सील से समझने की कोशिश करते है। दरअसल यह पूरा मामला कोटा जिले के खजूरी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक बालिका की टी.सी. यानी ट्रांसफर सर्टिफिकेट में हिंदू होने के बावजूद इस्लाम शब्द जोड़ने की गम्भीर शिकायत सामने आई ।
इसी स्कूल के तीन शिक्षक फिरोज खान,शारीरिक शिक्षक मिर्जा मुजाहिद और शिक्षिका शबाना ने स्कूल में छात्र-छात्राओं को धमका कर उनका धर्म बदलवा दिया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को जब स्थानीय लोगों ने लिखित में शिकायत दी तो मंत्री मदन दिलावर आग बबूला हो गए और जिला शिक्षा अधिकारी से उच्च स्तरीय जांच करवाने के निर्देश दिए ।
इसके बाद भी मंत्री मदन दिलावर संतुष्ठ नहीं हुए तो तुरंत ही दो शिक्षकों को निलम्बित कर शिक्षिका शबाना के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे दिए।
दोनों निलंबित शिक्षकों का मुख्यालय शिक्षा निदेशालय बीकानेर कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वन इंडिया से बातचीत में बताया कि वह सरकारी स्कूल हो या कोई निजी स्कूल,धर्मांतरण करने जैसे संवेदनशील मामले में बेहद गम्भीर है।
Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने धर्मांतरण के मामले में दिखाई सख्ती,दो शिक्षक निलम्बित,एक शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई शुरू @madandilawar pic.twitter.com/vySnUZOjBt
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 23, 2024
मेरे ध्यान में आया है कि इस सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ लव जिहाद के साथ धर्म परिवर्तन जैसी गम्भीर घटनाएं हो रही है।
इतना ही इस सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राओं को जबरदस्ती नमाज भी पढ़ाई जा रही है। जिसकी शिकायत पर मैने तीनों शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मन बनाया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा की शिक्षा के मंदिर बच्चो के भविष्य निर्माण के केंद्र होने चाहिए ,धर्मांतरण की प्रयोगशाला नहीं। हम राजस्थान के स्कूली को धर्मांतरण का अड्डा नही बनने देंगे।
मंत्री ने कहा की जांच की जाएगी और यदि दोषी पाए गए तो बर्खास्त करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications