Rajasthan News: रील के चक्कर में थार जीप से किया स्टंट, लेकिन मस्ती के चक्कर फिर पहुंच गए हवालात
Rajasthan News: प्रदेश के युवाओं में आज कल रील की खुमारी सिर चढ़कर बोल रही है। अजमेर में एक युवक को थार जीप पर स्टंट करना भारी पड़ गया और मजे के चक्कर में हवालात पहुंच गया।
सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए युवा चौपहिया वाहनों पर स्टंट कर अपनी जान के साथ ही अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने से भी नहीं चूक रहे है। लगातार हाइवे से लेकर शहर की सड़कों पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे है।

हद तो यह है कि युवा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। जिसको लेकर अजमेर पुलिस पूरी तरीके से सजग नजर आ रही है।
इसी कड़ी मे अजमेर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर शहर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ग्राम मजरा टाटिया निवासी उम्मेद सिंह को किया गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने थार जीप आरजे 01 सी एच 2555 को भी जब्त किया है।
क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवक जीप चला रहा था जिसमे एक युवती खुले दरवाजे पर लटकी हुई थी, वाहन तेज गति से चल रहा था।
जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से थार ड्राइवर की नंबर के आधार पर पहचान कर उसे जब्त किया और थार मालिक उम्मेद सिंह को गिरफ्तार किया है ।
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने आमजन से अपील करी है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए अपनी व अन्य की जान जोखिम मे ना डाले, आम लोगों को इससे परेशानी होती है।
ट्रैफिक नियमों का भी उल्लंघन है, उन्होंने चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकते व स्टंट करने वालों पर पुलिस कानूनी कार्यवाही अमल मे लाएगी ।












Click it and Unblock the Notifications