Rajasthan News: सूर्य नगरी जोधपुर के लिए कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने तैयार किया ऐसा मास्टर प्लान

Rajasthan Letest News: प्रदेश में जलदाय मंत्री कन्हैयाल चौधरी ने जल जीवन मिशन योजना में एक ओर सेवा प्रदता कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा तो दूसरी ओर पानी सप्लाई को लेकर भी एक्शन में है।

कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी लगातार प्रदेश के जिलों का दौरा कर योजना की समीक्षा कर रहे है। और अधिकारियों को घर-घर समय पर नल और नल में पानी सप्लाई के निर्देश दे रहे है।

in-jodhpur-rajasthan-cabinet-minister-kanhaiyal-chaudhary-held-a-meeting-and-prepared-a-master-pla

आज कैबिनेट मंत्री जोधपुर पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा की, आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल सुविधा में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

जोधपुर पीएचईडी व भूजल मंत्री कन्हैयालाल जिला कलेक्ट्रेट सभागार जोधपुर में ली बैठक पीएचईडी मंत्री दोनों संभाग के अधिकारियों से जेजेएम कार्यों की प्रगति व पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की।

आगामी गर्मी को देखते हुए पहले से ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को पेयजल को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए अधिकारी पूरी गंभीरता से अपना कार्य करें।

बैठक में सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित पेयजल व्यवस्था और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी। सभी ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे इसके लिए अभी से सार्थक प्रयास विभाग स्तर पर शुरू कर दिया जाए।

कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सभी से अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की सुविधा को सुचारू किया जाए और जो भी क्षेत्र की समस्याएं है उन्हें सुधारा जाएं।

पीएचईडी व भूजल मंत्री कन्हैयालाल ने बताया कि जल ही जीवन कहा जाता है पानी नहीं मिले तो क्या होता है ? मंत्री ने कहा सुख से कहूं या दुख से पिछले 5 साल में जल ही जीवन को लेकर पानी की समस्या पर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन शुरू किया उसका कोई भी देखने को नहीं मिल रहा। मंत्री ने बताया उनके जनप्रतिनिधि जिस तरीके से अपने-अपने क्षेत्र में पानी को लेकर व्याख्यान प्रकट किया।

पानी नहीं मिलने पर जनताको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में कर्मचारियों द्वारा कार्य नहीं करने पर समस्या उत्पन्न हुई।

हर विधायक ने मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को क्षेत्र की समस्याएं बताई जिसका मंत्री चौधरी ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

शेरगढ़ क्षेत्र से विधायक बाबू सिंह राठौड़ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आज उन्होंने बताया कि शेरगढ़ में पानी को लेकर जनता वैसे ही परेशान है।

वहां पर जितने भी पंप है खुले हुए हैं पानी के लिए 600 जिसमें से 500 बंद है 100 चालू है। स्कूलों में बच्चे पानी के लिए परेशान है, गांव में आमजन परेशान, पानी की टंकियों में पानी नहीं है।

क्योंकि वह पानी की टंकी जर्जर है, व्यवस्था में समस्याएं बहुत है, शेरगढ़ में जनता परेशान है। एईएन, जेईएन का ट्रांसफर हुआ इस पर उन्होंने कहा कि मैंने तो नहीं करवाया ना मैं डिजायर लिख कर दी।

मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बताया कि इस समय ट्रांसफर किए गए जो कार्य नहीं कर रहे थे और जो यथा स्थिति में है। उन्हें हिदायत दी गई अच्छा कार्य करने की, मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपके यहां पानी की समस्या दूर की जाएगी उन्होंने बताया कि विकास कार्य के होने बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+