Rajasthan News: पुलिस थाने के पास चल रहा था झोलाछाप डॉक्टर का क्लिनिक,आज हुआ ऐसा तो फिर
Rajasthan News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से आज भरतपुर जिले के डीग में एक मरीज की मौत होने के बाद बवाल हो गया।
झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मौत के बाद चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए और तुरंत फुरत एक्शन कर एक फर्जी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया।

कामां थाना इलाके में एक व्यक्ति की मौत के बाद चिकित्सा विभाग जागा और झोलाछाप क्लीनिकों पर कार्रवाई की, कामां थाने के बगल में चल रही संजीवनी क्लिनिक पर चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची।
क्लिनिक चला रहे व्यक्ति से दस्तावेज मांगे तो हैरत की बात यह थी कि उसके पास डॉक्टर होने के कागज भी नहीं थे। जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इसके बाद क्लीनिक को सील कर दवा के साथ सर्जरी उपकरणों को भी जब्त कर लिया।
दरअसल आज झोलाछाप डॉक्टर सतीश के इंजेक्शन लगाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों के बवाल हुआ तो चिकित्सा विभाग की कुम्भकर्णी निंद टूटी।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी केडी शर्मा के निर्देश पर झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर कार्रवाई की गई। जिसके बाद केडी शर्मा ने कामां थाने में शिकायत देते हुए बताया कि गलत इंजेक्शन से व्यक्ति की मौत के बाद उच्च अधिकारियों से निर्देश के बाद एक चिकित्सा विभाग की टीम का गठन किया गया।
एक नर्सिंग स्टाफ की महिला को बोगस ग्राहक बनाकर कामां थाने के पास संजीवनी क्लिनिक पर भेजा गया।क्लिनिक पर एक व्यक्ति मिला जिसने महिला कर्मचारी को अपना नाम सतीश बताया।
सतीश ने अपने आप को डॉक्टर बताया। उसने महिला कर्मचारी की जांच की, तभी वहां चिकित्सा विभाग की टीम पुलिस के साथ पहुंची। जिसने वहां मौजूद सतीश नाम के व्यक्ति से उसके डॉक्टर होने के कागज मांगे लेकिन, उसके पास कोई कागज नहीं थे।
जिसके बाद क्लीनिक से दवा, सर्जरी उपकरण सहित सभी सामान को जब्त किया गया और, क्लीनिक को सीज कर दिया।
सतीश को पुलिस के हवाले कर दिया गया।मेवात इलाके में सकैड़ों झोलाछाप डॉक्टर फर्जी क्लीनिक चला रहे हैं। जो दवा देने से लेकर छोटे ऑपरेशन कर देते हैं ।
लेकिन चिकित्सा विभाग ऐसे क्लीनिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। कल गलत इंजेक्शन से व्यक्ति की मौत के बाद चिकित्सा विभाग की आंखें खुली और आज झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।












Click it and Unblock the Notifications