स्पोर्ट्स लुक में दिखीं IAS टीना डाबी, इनकी कप्‍तानी में जैसलमेर प्रशासन की टीम ने 68 रन से जीता क्रिकेट मैच

जैसलमेर, 18 अगस्‍त। राजस्‍थान कैडर की आईएएस टीना डाबी अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ लुक को लेकर भी अक्‍सर चर्चा में रहती है। इस बार टीना डाबी स्पोर्ट्स लुक में नजर आई है। जैसलमेर जिला कलेक्‍टर टीना डाबी क्रिकेट खेलते नजर आई है। इन्‍होंने न केवल शानदार खेला बल्कि अपनी कप्‍तानी में अपनी टीम को मैच भी जीता दिया।

12-12 ओवर का टेनिस बॉल मैत्री क्रिकेट मैच

12-12 ओवर का टेनिस बॉल मैत्री क्रिकेट मैच

दरअसल, हाल ही जैसलमेर जिला प्रशासन और नगर परिषद की टीम के बीच 12-12 ओवर का टेनिस बॉल मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया था। इस मौके पर जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेव भी मौजूद थे। विधायक ने नगर परिषद से सभापति हरीवल्लभ कल्ला और प्रशासन टीम से अतिरिक्त जिला कलेक्टर दाताराम के मध्य टॉस किया।

जिला प्रशासन ने पहले बल्‍लेबाजी की

जिला प्रशासन ने पहले बल्‍लेबाजी की

जिला कलेक्टर आईएएस टीना डाबी की कप्तानी में जिला प्रशासन ने पहले बल्‍लेबाजी की और नगर परिषद की टीम को 159 रन का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में नगर परिषद की टीम को 68 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन की टीम में बल्लेबाज प्रेम सिंह अतिरिक्त उप आयुक्त उपनिवेशन कॉलोनाइजेशन एवं सुभाष बिश्नोई उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने आपनिंग की और शानदार पारी खेली।

सुभाष बिश्नोई ने 15 रन बनाए

सुभाष बिश्नोई ने 15 रन बनाए

बता दें कि मैच में जिला प्रशासन की टीम की ओर से सुभाष बिश्नोई ने 15 रन, चंद्रेश कुमार 22 रन, राजेश कुमार 38 रन, दिलीप सिंह 35 रन, उपखंड अधिकारी दौलतराम 2 बॉल पर 2 रन और नरपत चौधरी 3 बॉल पर 8 रन बनाए।

विनोद सेन और रोहित कोहली ने दो-दो विकेट लिए

विनोद सेन और रोहित कोहली ने दो-दो विकेट लिए

उधर, नगर परिषद टीम की ओर से विनोद सेन और रोहित कोहली ने शानदार बॉलिंग की। उन्‍होंने दो-दो विकेट लिए और नरेंद्र गोयल ने एक विकेट पाया। नगर परिषद की टीम से बल्लेबाजी में ओपनर बल्लेबाज नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने 8 रन, विनोद सेन 20 रन, दुर्गेश पार्षद 8 रन, रोहित कोहली 29 रन तथा सुशील यादव ने 4 रन बनाए।

टीना डाबी ने खिलाडि़यों की हौसला अफजाई भी खूब की

टीना डाबी ने खिलाडि़यों की हौसला अफजाई भी खूब की

मैन ऑफ द मैच जिला प्रशासन टीम से राजेश कुमार रहे। विधायक रुपाराम धनदेव, जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी और सभापति हरीवल्लभ कल्ला ने खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण किया। टीना डाबी ने खिलाडि़यों की हौसला अफजाई भी खूब की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+