Home / Photos
आईएएस टीना डाबी के बाद अब IAS Ria Dabi को मिली ये Good News, जानिए कौन हैं पति IPS Manish Kumar?
देश की चर्चित IAS Tina Dabi की छोटी बहन IAS Ria Dabi की शादी IPS Manish Kumar से हुई है। Valentine Day 2024 के मौके पर जानिए कौन हैं रिया डाबी के पति मनीष कुमार, जिनसे Rajasthan के अपराधी थर-थर कांपते हैं।
1/13
Photo Credit: social media
Share
रिया डाबी राजस्थान कैडर में साल 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में उदयपुर जिले के गिर्वा में एसडीएम पद पर पोस्टेड हैं।
2/13
Photo Credit: social media
Share
साल 2015 में बड़ी बहन टीना डाबी ने अखिल भारतीय स्तर पर नंबर वन रैंक पाकर जहां यूपीएससी टॉप किया था, वहीं रिया डाबी ने पहले प्रयास में साल 2020 15वीं रैंक हासिल की थी।
3/13
Photo Credit: social media
Share
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में ही मनीष कुमार ने AIR 581 हासिल की थी। रिया डाबी की तरह ये भी एससी समुदाय से हैं। कहते हैं कि दोनों को LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान प्यार हो गया था।
4/13
Photo Credit: social media
Share
रिया डाबी और मनीष कुमार दोनों ही दिल्ली के रहने वाले हैं। रिया डाबी नई दिल्ली के कालीबाड़ी मार्ग स्थित बीएसएनएल काॉलोनी में रहती हैं जबकि मनीष कुमार दिल्ली के पीतमपुरा से हैं।
5/13
Photo Credit: social media
Share
अप्रैल 2023 में आईएएस रिया डाबी और आईपीएस अधिकारी मनीष कुमार के साथ गुपचुप तरीके शादी कर ली थी। शादी के बाद इंस्टाग्राम दोनों एक-दूसरे के साथ कई फोटो शेयर कर चुके हैं।
6/13
Photo Credit: social media
Share
रिया डाबी और मनीष कुमार की शादी के बारे में लोगों को तब पता चला जब मनीष कुमार का महाराष्ट्र कैडर से राजस्थान कैडर में ट्रांसफर का आदेश सामने आया।
7/13
Photo Credit: social media
Share
रिया डाबी से शादी के आधार पर मनीष कुमार महाराष्ट्र से इंटर कैडर ट्रांसफर करवाकर राजस्थान कैडर में आ गए। मनीष कुमार का जन्म 2 अक्टूबर 1994 को दिल्ली में हुआ।
8/13
Photo Credit: social media
Share
राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने 5 जनवरी 2024 को रिया डाबी को उदयपुर जिले के गिर्वा में एसडीएम लगाया है। इससे पहले रिया डाबी अलवर में पोस्टेड थीं।
9/13
Photo Credit: social media
Share
अब वेलेंटाइन डे 2024 के मौके पर रिया डाबी के लिए खुशखबरी ये है कि उनके पति आईपीएस मनीष कुमार को भी उदयपुर जिले में पोस्टिंग दी गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications