IAS Ria Dabi Bday: IPS पति मनीष कुमार व IAS बहन टीना डाबी-जीजा प्रदीप गवांडे से उम्र में कितनी छोटी हैं?

IAS Ria Dabi Birthday: राजस्‍थान कैडर की IAS Ria Dabi 25 साल की हो गई हैं। 12 जुलाई 1998 को जन्‍मी रिया अपनी आईएएस बहन टीना डाबी से पांच साल छोटी हैं।

IAS Ria Dabi Birthday Love Story Biography in Hindi: राजस्‍थान कैडर की आईएएस बहनें रिया डाबी और टीना डाबी इन दिनों फिर सुखियों में हैं। टीना डाबी मां बनने वाली हैं, जो जैसलमेर डीएम पद से मैटरनिटी लीव पर चली गई हैं, जबकि उनकी छोटी बहन रिया डाबी असिस्‍टेंट कलेक्‍टर अलवर (ट्रेनी) ने अपना 25वां जन्‍मदिन मनाया है।

IAS Ria Dabi Birthday

मूल रूप से दिल्‍ली निवासी रिया डाबी राजस्‍थान कैडर में सबसे खूबसूरत और यंग आईएएस अफसरों में से एक हैं। साल 2021 बैच की आईएएस रिया डाबी अपने जन्‍मदिन पर 'परी' जैसी नजर आईं। रिया ने आज इंस्‍टाग्राम पर जन्‍मदिन की तस्‍वीरें शेयर की हैं।

IAS Ria Dabi Birthday

12 जुलाई 1998 को जन्‍मी रिया डाबी ने अपना जन्‍मदिन परिवार के साथ मनाया है। तस्‍वीरों में रिया डाबी के पिता जसवंत डाबी, मां हिमानी डाबी, बहन आईएएस टीना डाबी, जीजा आईएएस प्रदीप गवांडे और पति आईपीएस मनीष कुमार नजर आ रहे हैं।

IAS Ria Dabi Love Story

पति मनीष कुमार से 4 साल छोटी हैं रिया डाबी

यूपीएससी 2020 में 15वीं रैंक हासिल करने वालीं रिया डाबी के परिवार में तीन आईएएस व एक आईपीएस हैं। उम्र के लिहाज से रिया डाबी सबसे छोटी अफसर हैं। रिया डाबी (12 जुलाई 1998) की उम्र अपने पति मनीष कुमार (2 अक्‍टूबर 1991994) से चार साल, जीजा प्रदीप गवांडे (9 दिसम्‍बर 1980) से 18 साल और बहन टीना डाबी (9 नवंबर 1993) से पांच साल छोटी है।

IAS Ria Dabi DOB

कौन हैं IAS रिया डाबी के पति IPS मनीष कुमार?

  • आईएएस रिया डाबी व आईपीएस मनीष कुमार ने गुपचुप तरीके से अप्रैल 2023 में शादी की थी।
  • 2 अक्‍टूबर 1994 को जन्‍मे आईपीएस मनीष कुमार दिल्‍ली के पितमपुरा के रहने वाले हैं।
  • दिल्‍ली कॉलेज से इंजीनियरिंग करने वाले मनीष कुमार भी रिया डाबी तरह एससी समुदाय आते हैं।
  • आईपीएस मनीष कुमार के पिता त्रिलोक चंद व मां सुदेश देवी हैं। बहन का नाम चेतना राना है।
  • मनीष कुमार साल 2021 के आईपीएस अफसर हैं। पहले महाराष्‍ट्र कैडर में थे।
  • रिया डाबी से शादी करने के आधार पर जून 2023 में कैडर बदलकर ये भी राजस्‍थान आ गए।
IAS Ria Dabi Date of Birth

IAS रिया डाबी व IPS मनीष कुमार की लव स्‍टोरी
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में रिया डाबी ने 15वीं और मनीष कुमार ने 581वीं रैंक हासिल की। दोनों दिल्‍ली निवासी व एक ही समुदाय के होने की वजह से संभवतया पहले से जान पहचान हो या फिर मसूरी स्थित LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और दिल बैठे हों, क्‍योंकि रिया डाबी और मनीष कुमार ने कभी अपने लव स्‍टोरी पर सार्वजनिक तौर पर कोई बात नहीं की। दोनों ने शादी भी बेहद गुपचुप तरीके से रचाई।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+