IAS weds MLA: जब आईएएस परी बिश्नोई के होने वाले पति विधायक भव्य बिश्नोई की सगाई पर मचा बवाल
राजस्थान की IAS Pari Bishni सिक्किम के गंगटोक में SDM हैं जबकि हरियाणा के Bhavya Bishnoi हिसार की आदमपुर सीट से बीजेपी MLA हैं।


अब परी बिश्नोई से होगी सगाई
बात अगर भव्य बिश्नोई की करें इनकी परी बिश्नोई से पहले अभिनेत्री मेहरीन कौर पीरजादा के साथ सगाई हुई थी। भव्य बिश्नोई की पहली सगाई को लेकर काफी बवाल मचा था। ऐसे में वह सगाई कुछ समय बाद टूट गई थी। जानिए आखिर भव्य बिश्नोई की पहली सगाई पर बवाल क्यों मचा? क्यों उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया?

बिश्नोई होने की वजह से विरोधियों ने साधा निशाना
दरअसल, दो साल पहले भव्य बिश्नोई व अभिनेत्री महरीन पीरजादा ने सगाई की थी। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश थे। शादी भी करने वाले थे, मगर सगाई ही ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। सगाई की चर्चा होते ही इनके परिवार के विरोधियों को मौका मिल गया। पूरा बिश्नोई परिवार ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि महरीन ने बिश्नोई समाज अपना लिया था। भव्य ने अपनी एक सोशल मीडिया में कहा था कि महरीन को पाल लिए छह माह हो चुके हैं। मेरी आपसे यही प्रार्थना है कि मेहरीन का समाज में सम्मान स्वरूप स्वागत करें।

क्यों टूटी थी भव्य बिश्नोई की पहली सगाई?
एक अन्य पोस्ट में भव्य ने पीरजादा के साथ रिश्तों पर अपनी पीड़ा करते हुए लिखा था कि कोई भी व्यक्ति बिश्नोई केवल जन्म से नहीं बल्कि कर्म से भी बिश्नोई बन सकता है। बिश्नोई एक धर्म या जाति नहीं बल्कि एक विचारधारा है। फिर कुछ दिन बाद मेहरीन पीरजादा और भव्य बिश्नोई ने मूल्यों और अनुकूलता में अंतर के कारण पारस्परिक रूप से अपनी सगाई के समाप्त करने का फैसला किया है।
बेटे की सगाई की दूसरे समाज की लड़की से किए जाने पर सोशल मीडिया पर भव्य बिश्नोई के परिवार को ट्रोल भी किया गया। बिश्नोई समाज ने भी नाराजगी दिखाई। कैलाश मांजू बिश्नोई सोशल मीडिया पर लिखा कि बिश्नोई महासभा के दोगलापन के व्यवहार के खिलाफ हूं। बिश्नोई महासभा और उनके तथाकथित पंच अगर कोई आम आदमी का लड़का दूसरे समाज में शादी कर ले तो यह लोग जीना हराम कर देते हैं और खुद के बच्चे सारी हदें लांग रहे हैं। मंच पर कुछ और बोलते हैं और जीवन में कुछ और करते हैं।

पिता कुलदीप बिश्नोई को पंच पंचायत का नोटिस
बता दें कि भव्य बिश्नोई के पिता कुलदीप बिश्नोई हैं, जो अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक हैं। भव्य बिश्नोई के छोटे भाई चैतन्य बिश्नोई ने पंजाबी परिवार की लड़की सृष्टि अरोड़ा से सगाई की है। इस पर तो बिश्नोई समाज के कुछ लोगों ने कुलदीप बिश्नोई के अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक पद से इस्तीफे की मांग तक कर डाली।
मीडिया की खबरों के अनुसार 20 मार्च को बिश्नोई समाज पंच पंचायत जांभोलाभ धाम की ओर से कुलदीप बिश्नोई को नोटिस भेजकर सगाई के मामले में दो सप्ताह में जवाब मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications