VIDEO: IPS दूल्‍हा Devendra हेलीकाप्टर में बैठाकर लाया IAS दुल्‍हन Aparajita, देखने उमड़ा पूरा गांव

IAS Aparajita Singh Sinsinwar IPS Devendra Ruyal: राजस्‍थान में आईएएस अधिकारी अपराजिता सिनसिनवार और आईपीएस देवेंद्र रूयल की शादी चर्चा में है। वजह ये है कि शादी में विदाई के बाद आईएएस दुल्‍हन हेलीकॉप्‍टर से अपने ससुराल पहुंची है।

ias ips marriage Rajasthan: आईएएस दुल्‍हन अपराजिता सिनसिनवार राजस्‍थान के भरतपुर से हैं जबकि आईपीएस दूल्‍हा देवेंद्र रूयल चूरू जिले के गांव खासौली से हैं। दोनों उत्‍तर प्रदेश कैडर में पोस्‍टेड हैं। बिना दहेज की इस शादी में शगुन के तौर पर महज एक रुपया और नारियल लिया गया है। हालांकि इन्‍होंने पहले सादगी से कोर्ट मैरिज की थी। अब सामाजिक रस्‍मों रिवाज से शादी की है।

IAS bride in helicopter

यह भी पढ़ें- Abhishek Singh: क्‍या IAS छोड़ अब बनेंगे जौनपुर MP, जानें किस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अभिषेक सिंह?

जोहड़ में उतरा आईएएस आईपीएस का हेलीकॉप्‍टर

Recommended Video

    VIDEO: IPS दूल्‍हा Devendra हेलीकाप्टर में बैठाकर लाया IAS दुल्‍हन Aparajita, देखने उमड़ा पूरा गांव

    शादी के बाद दूल्‍हा देवेंद्र व दुल्‍हन अपराजिता भरतपुर से हेलीकॉप्‍टर में सवार होकर 399 किलोमीटर दूर चूरू के गांव खासौली पहुंचे। यहां जोहड़े में बनाए गए अस्‍थायी हेलीपैड पर उतरे तो पूरा गांव उनके देखने उमड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

    सीकर एसडीएम के बेटे की शादी

    जानकारी के अनुसार आईपीएस देवेंद्र रूयल गांव खासौली के दयानंद रूयल के बेटे हैं। दयानंद रूयल सीकर में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं। मां सुमित्रा गृहिणी हैं। आईएएस अपराजिता भरतपुर के डॉ. अमर सिंह सिनसिनवार व डॉ.नीतन की बेटी हैं।

    IAS Aparajita Singh Sinsinwar IPS Devendra Ruyal

    यह भी पढ़ें- Amrita Duhan IPS: राजस्‍थान पुलिस की वो 'लेडी सिंघम', जो कर रहीं लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का सफाया

    भरतपुर में हुई आईएएस-आईपीएस की शादी

    31 जनवरी 2024 को देवेंद्र व अपराजिता की भरतपुर के निजी होटल के विवाह गार्डन में धूमधाम से शादी हुई। दूल्‍हा देवेंद्र गांव खासौली से बारात पहुंचा था। शादी सम्‍पन्‍न होने के बाद सभी लोग गाड़ियों से गांव खासौली वापस लौट और दूल्हा देवेंद्र और दुल्हन अपराजिता हेलीकॉप्टर में सवार होकर आए।

    IAS Aparajita Singh Sinsinwar IPS Devendra Ruyal

    स्‍वागत करने उमड़ी महिलाएं

    आईएएस दुल्‍हन अपराजिता के स्‍वागत में गांव खासौली की महिलओं ने पलक पांवड़े बिछा दिए। जोहड़ में राजस्थानी लोकगीतों के साथ ढप और चंग का अलग से प्रोग्राम रखा गया था। वहीं, महिलाएं भी शादी समारोह के लोकगीत गातीं नजर आईं।

    IAS bride in helicopter

    दहेज नहीं लेने का संदेश

    दूल्‍हे देवेंद्र के जीजा संदीप कुमार CAG में AAO और दूसरे हरेंद्र कुमार दिल्‍ली पुलिस में पोस्‍टेड हैं। इन्‍होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्‍होंने अपने साले देवेंद्र की शादी के जरिए दहेज नहीं लेने का संदेश दिया है। शादी महज एक रुपया व नारियल में की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+