रात को पत्नी घर लौटी तो पति ने बच्चों के सामने खुरपी से वार कर की हत्या, फिर खुद ही पहुंच गया पुलिस थाना
रात को पत्नी घर लौटी तो पति ने बच्चों के सामने खुरपी से वार कर की हत्या, फिर खुद ही पहुंच गया पुलिस थाना
डूंगरपुर, 11 अगस्त। राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य जिले डूंगरपुर के परिवार में रक्षाबंधन पर्व की खुशियों के बीच उस वक्त मातम पसर गया जब पति ने चरित्र पर शक को लेकर पत्नी की हत्या कर डाली। मामला डूंगरपुर कोतवाली थाना इलाके के थाणा रेडा फला गांव का है। वारदात बुधवार रात को हुई है। इसके बाद आरोपी खुद ही पुलिस थाना भी पहुंच गया।

मीडिया से बातचीत में डूंगरपुर डीएसपी राकेश शर्मा ने बताया कि थाणा रेडा फला गांव निवासी जितेंद्र बरंडा ने अपनी पत्नी की खुरपी से वार करके हत्या की है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। हुआ ये था कि जिंतेंद्र की पत्नी अनिता बरंडा (30) बुधवार रात को सोने के बाद उठकर कहीं चली गई थी। वहां से वह कुछ घंटे बाद वापस लौट आई। अनिता के लौटने के बाद जितेन्द्र की उसकी कहासुनी हो गई।
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि जितेंद्र ने खुरपी उठाकर अनिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे अनिता की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद जितेंद्र घर से भाग गया था। इनके बच्चे भी कहासुनी सुनकर जग गए थे। मां की मौत के बाद बच्चे रोने लगे। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
उधर, आधी रात को जितेंद्र डूंगरपुर कोतवाली पुलिस थाने पहुंचा और बोला कि उसने पत्नी की हत्या कर दी। फिर पुलिस उसके घर पहुंची और शव को उठवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिर पुलिस ने अनिता के पीहर पक्ष को सूचना दी। पीहर पक्ष के आने के बाद पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications