धौलपुर : बारिश में ढहा मकान, चार माह पहले जन्मे बेटे समेत चार बच्चों की मौत
धौलपुर, 28 सितम्बर। राजस्थान लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार रात करीब ढाई बजे धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में एक मकान धराशायी हो गया, जिसमें तीन बेटियों व एक बेटी की मौत हो गई। मरने वालों में चार माह का बच्चा भी शामिल है। हादसे में एक महिला और बच्ची घायल हुई है।

मीडिया से बातचीत एसएचओ लाखन सिंह ने बताया कि प्रमोद पुत्र हरबिलास निवासी कैलाश पुरा हलवाई का काम करता है। कस्बे में ही किराए का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी सोनम व पांच बच्चे हैं।
मंगलवार रात को प्रमोद काम के सिलसिले में कस्बे से बाहर गया हुआ था। घर पर पत्नी व पांच बच्चे सो रहे थे। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान गिर गया। मकान गिरने पर सोनम व पांच बच्चे मलबे के नीचे दब गए।
आस पास के लोग मकान गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने सायना (5), मोटी (3), फिजा (2) और गोविंद (4 माह) डेड घोषित कर दिया। सोनम व उसकी बेटी पूजा (8) घायल हुई है। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रात को शवों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम और एडिशनल एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। उधर एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों से हादसे की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
इधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर हुए मनियां में 4 मासूमों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को अति शीघ्र और यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications