Holi 2025 Rajasthan: राजस्थान में इन 11 जगहों पर होली खेलने 7 समंदर पार से भी आते सैलानी, क्या है खास?
Holi 2025 Rajasthan: राजस्थान में 13 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहेगा। अगली सुबह 14 मार्च 2025 को पूरे प्रदेश में धूमधाम से होली खोली जाएगी। यूपी के मथुरा-वृंदावन की तरह राजस्थान के भी कई शहरों की होली खास होती है।
राजस्थान की होली में आपको आधुनिक तकनीकी धुनों से लेकर पारंपरिक शाही अंदाज, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक धरोहरों का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। अगर आप 2025 में होली के लिए राजस्थान जाने की योजना बना रहे हैं, तो इन 11 स्थानों को अपनी सूची में ज़रूर शामिल करें।

1. पुष्कर की होली (Pushkar ki Holi)
पुष्कर अपनी धार्मिकता के साथ-साथ युवाओं के बीच प्रसिद्ध टेक्नो होली के लिए भी जाना जाता है। इस दौरान पूरा पुष्कर बाजार, मुख्य चौक और झील के घाटों पर लोग रंगों में सराबोर होकर देसी और विदेशी धुनों पर नाचते हैं। भांग ठंडाई और लस्सी के साथ यह अनुभव और भी मजेदार बन जाता है।

2. बृज महोत्सव - भरतपुर (Braj Mahotsav Bharatpur)
भरतपुर में बृज महोत्सव होली से कुछ दिन पहले मनाया जाता है। इसमें भगवान कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा में लोग पारंपरिक रासलीला का मंचन करते हैं। बाणगंगा नदी में डुबकी लगाने की धार्मिक मान्यता भी इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण है।
3. शाही होली - उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर (royal holi Udaipur jodhpur Jaisalmer)
अगर आप राजस्थान की शाही होली देखना चाहते हैं, तो उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर बेहतरीन विकल्प हैं। उदयपुर के सिटी पैलेस में महाराज होलिका दहन की रस्म निभाते हैं, वहीं जोधपुर के उम्मेद भवन और जैसलमेर के सोनार किले में पारंपरिक होली उत्सव मनाया जाता है।

4. डोलची होली - बीकानेर (Dolchi Holi Bikaner)
बीकानेर की 300 साल पुरानी डोलची होली में पुरुष ऊंट की खाल से बने डोलची से पानी डालकर होली खेलते हैं। यह होली एक अनूठी परंपरा को संजोए हुए है।
5. धुलंडी होली - जयपुर (city palace holi jaipur)
जयपुर की होली शाही और भव्य होती है। सिटी पैलेस में होने वाले उत्सव में पर्यटक भी भाग ले सकते हैं। यहां के मंदिरों और सड़कों पर लोग रंगों के साथ होली का आनंद उठाते हैं।

6. गैर होली एवं माली होली - अजमेर (Holi Ajmer Rajasthan)
अजमेर के गोदाजी गांव में 12 गांवों के पुरुष गैर नृत्य करते हैं, जबकि माली समुदाय में पुरुष महिलाओं पर रंग डालते हैं और महिलाएं उन्हें कपड़े से मारती हैं। यह परंपरा सदियों पुरानी है और लोगों में एकता व प्रेम का संदेश देती है।
7. कोड़ा मार होली - भीलवाड़ा (Kodamar Holi in Bharatpur Rajasthan)
भीलवाड़ा में मनाई जाने वाली कोड़ा मार होली में पुरुष रंग खेलने के बाद महिलाओं से कोड़ा (लकड़ी की छड़ी) से मार खाते हैं। यह होली हंसी-मजाक से भरी होती है और इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।

8. पत्थर मार होली - बाड़मेर और बांसवाड़ा (Pathar Mar Holi in Rajasthan)
राजस्थान के बाड़मेर और बांसवाड़ा में पत्थर मार होली खेली जाती है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हल्के पत्थर और रंग फेंकते हैं। इस दौरान लोग ढाल और पगड़ी का इस्तेमाल कर खुद को सुरक्षित रखते हैं।
9. रंग तेरस - चित्तौड़गढ़ (chittorgarh Holi)
चित्तौड़गढ़ में होली धुलंडी के दिन नहीं, बल्कि 'रंग तेरस' के दिन मनाई जाती है। यह अनूठी परंपरा चित्तौड़गढ़ के शासकों की श्रद्धांजलि से जुड़ी हुई है।

10. शेखावाटी की होली (Shekhawati Ki Holi Dhamal)
शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनू, चूरू) की होली अपनी पारंपरिक धूमधाम के लिए जानी जाती है। यहाँ के बाजारों में लोग गुलाल उड़ाते हैं और लोक नृत्य तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। विशेष रूप से नवलगढ़ और मंडावा की होली में पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत और नृत्य शामिल होते हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं। शेखावाटी के होली के धमाल भी प्रसिद्ध है।

11. बाबा श्याम संग होली खाटूश्यामजी (khatu shyam ji holi)
होली से 10-12 दिन पहले राजस्थान के सीकर में बाबा श्याम का फाल्गुल लक्खी मेला भरता है। मेले के बाद बड़ी संख्या में श्याम भक्त खाटू में ही रुक जाते हैं और धुलंडी के दिन बाबा श्याम संग होली खेलकर जाते हैं। यह होली खासतौर पर भगवान श्याम के भक्तों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस दौरान भक्त एक-दूसरे पर गुलाब, गेंदे और केवड़े के फूल बरसाते हैं और भक्ति में डूबकर होली का आनंद लेते हैं।
यह भी पढ़ें- Holi 2025 पर क्या करें-क्या ना करें? Premanand ji Maharaj ने शराब पीकर होली मनाने वालों की पार्टी भी बताई
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications