Hijab Controversy: जयपुर में MLA बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ सड़कों पर क्‍यों उतरीं मुस्लिम छात्राएं?

Baba Balmukundacharya On Hijab: राजस्‍थान में जयपुर की हवामहल सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य फिर सुर्खियों में हैं। विधायक बनते ही नॉन वेज की दुकानों के खिलाफ वे खुद सड़कों पर उतरे थे अब उनके के ही खिलाफ छात्राएं सड़कों पर उतर आई है।

दरअसल, विधायक बालमुकुंदाचार्य ने गणतंत्र दिवस पर गंगापोल सरकारी स्कूल में पहुंचे थे। वहां उन्होंने स्कूली छात्रों से भारत माता की जय और सरस्वती माता की जय के नारे लगवाएं। स्कूल में हिजाब पहने दिखी छात्राओं को लेकर कहा था कि यहां हिजाब पर पाबंदी है। हिजाब पहनकर नहीं आओगे। उनके इस बयान के बाद बवाल बढ़ता ही जा रहा है।

Gangapol Girls School Jaipur

MLA बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ सरकारी स्कूल की मुस्लिम छात्राओं ने सुभाष चौक पुलिस थाने को घेर लिया। पुलिस थाने के सामने जमकर नारेबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया। छात्राओं का आरोप है कि विधायक बालमुकुंद आचार्य के स्कूल आए थे। उन्होंने हिजाब को लेकर बोला कि नारे भी लगाए गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी सुभाष चौक मौके पर पहुंचे।

उधर, जयपुर आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बालमुकुंद आचार्य के बयान के मुद्दे को राजस्‍थान विधानसभा में उठाते हुए कहा कि 'गणतंत्र दिवस पर भाजपा के हवामहल विधायक गंगापोल सरकारी स्कूल में पहुंचकर हिजाब पर पाबंदी है। यहां हिजाब पहनकर नहीं आओगे।' विधायक रफीक खान ने कहा कि वह किस हैसियत से ऐसा कहते हैं? इसके बाद सदन में जमकर हंगामा होने लगा।

जयपुर के गंगापोल इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं का आरोप है कि एनुअल फंक्शन के मौके पर स्थानीय विधायक बालमुकुंद आचार्य को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने यहां पर आकर हमारे हिजाब को लेकर बातें की। यही नहीं धार्मिक नारे भी लगवाए जो हमें कतई मंजूर नहीं है। छात्राओं के थाने के घेराव के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाया, लेकिन आक्रोशित छात्राओं का कहना था कि जब तक विधायक बालमुकुंद आचार्य पर एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक हम प्रदर्शन करेंगे।

हिजाब पर बयान वाला वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक बाल मुकुंदाचार्य की भी प्रतिक्रिया आई। उन्‍होंने कहा कि 'राम मेरे भगवान, मेरे आदर्श, हर काम की शुरुआत उनके नाम से करता हूं। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बच्चियों को भारत माता की जय बोलने को कहा गया, क्या गलत है ये?

विधायक आचार्य ने यह भी कहा कि 'क्या सरस्वती मां की जय बोलना गलत है? विद्यालय की प्रिंसीपल से पूछा था मैंने कि विद्यालय में दो तरह के ड्रेस कोड हैं क्या? मुझे दो तरह का माहौल नजर आया। एक हिजाब में और दूसरा बिना हिजाब के। कल को हमारे बच्चे भी लहंगा चुन्नी या अलग-अलग कलरफुल ड्रेस कोड में आयेंगे तो स्कूल में कैसे चलेगा? लेकिन कुछ लोगों को राजनीति करनी होती है वो बाज नहीं आते। स्कूल के बच्चों को ड्रेस कोड के हिसाब से ही आना चाहिए'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+