डॉक्टरों की लड़ाई में नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, तीन दिन के भीतर कार्रवाई के आदेश

डॉक्टरों की लड़ाई में नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, तीन दिन के भीतर कार्रवाई के आदेश

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में गर्भवती महिला की डिलीवरी कराते समय डॉक्टरों के आपस में लड़ते रहने और इस दौरान में नवजात की मौत पर राजस्थान हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कोर्ट ने जोधपुर के जिलाधिकारी को आदेश दिया है कि जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने कहा है कि 4 सितंबर तक उसको जानकारी दी जाए कि मामले पर क्या एक्शन लिया गया है। कोर्ट ने कहा कि उम्मेद हॉस्पिटल की घटना शर्मनाक है, इससे दुनियाभर में जोधपुर की छवि खराब हुई है।

Recommended Video

    Bizarre Shocking ! Operation करने के दौरान कुछ ऐसे बहसबाज़ी करने लगे Doctors । वनइंडिया हिंदी

    क्या है मामला?
    जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में मंगलवार सुबह एक गर्भवती महिला को लाया गया। बच्चे की डिलीवरी के लिए उसे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। उसका ऑपरेशन शुरू हुआ तो दो डॉक्टर आपस में झगड़ पड़े। ऑपरेशन थियेटर में मौजूद कुछ और डॉक्टर भी इस लड़ाई में कूद गए और इन सबके बीत जमकर तू तू-मैं मैं हुई। डॉक्टर आपस में झगड़ते रहे और उन्होंने गर्भवती की ओर ध्यान नहीं दिया, इनके इसी झगड़े में झगड़े में नवजात की मौत हो गई। इस पूरे मामले की स्टाफ के किसी सदस्य ने वीडियो बना ली। वीडियो सामने आया तो इस पर हंगामा हो गया।

    अस्पताल का कहना है कि जब महिला को भर्ती कराया गया था तब भ्रूण संकट में था, उसकी धड़कन कम थी फिर भी वह नवजात की मौत के कारण की जांच की जाएगी। अस्पताल के प्रिंसिपल एएल भट्ट ने कहा कि दोनों डॉक्टरों को तुरंत हटा दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
    हाईकोर्ट ने 4 सितंबर तक कार्रवाई की बात कही है। इससे पहले हाईकोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल से 2 बजे एक रिपोर्ट प्रस्तुत देने के लिए कहा था और अधिकारियों को अस्पताल भेजा था। मामले की जानकारी के बाद अब कोर्ट ने 4 सितंबर तक कार्रवाई का आदेश दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+