Rajasthan News: अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, दो मासूम बच्चों के साथ पति-पत्नी ने क्यों किया सामूहिक सुसाइड ?
Rajasthan News: प्रदेश के अलवर जिले में आज दिल दहलाने वाली घटना हुई जहां गृह क्लेश और आर्थिक तंगी से जूझते परिवार के एक दम्पति ने दो पुत्रियों के साथ सुसाइड कर लिया।
अलवर के तिजारा में परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति -पत्नी व 5 वर्षीय पुत्री का शव मिल गया। हादसे में बची दो वर्षीय बच्ची का अलवर में इलाज जारी है।

गृह क्लेश और आर्थिक तंगी आखिर क्या किसी परिवार को इस स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकती है कि कोई मां-बाप अपने आंखों के तारें,जिगर के टुकड़े दो मासूम बेटियों के साथ आत्महत्या तक कर ले।
राजस्थान में अलवर के तिजारा क्षेत्र के चाहत हाजी की ढाणी, मालियर जट्ट गाँव में एक पूरा परिवार एक हादसे की भेंट चढ़ गया।
पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो सर्किल ऑफिसर से लेकर थानाधिकारी तक घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची, जहां एक घर में एक कमरे में 30 वर्षीय रिजवान का शव एक चारपाई पर पड़ा मिला। उसके पास ही दूसरे कमरे में रिजवान की 28 वर्ष से पत्नी सुनती व 5 वर्षीय पुत्री समरीन के शव मिले।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में रिजवान की मौत गले में फंदा लटकाने से हुई है। पुलिस के आने से पहले परिजनों ने उसे उतार कर चारपाई पर रखा जबकि उसकी पत्नी व पुत्री की संदिग्ध में मौत हुई।
घटना स्थल पर एफएसएल टीम बुलाकर मौके पर संदिग्ध वस्तुओं के फिंगर प्रिंट लेकर सबूत जुटाए गए है। घटनास्थल पर मृतक की अन्य एक ढाई साल की पुत्री सन्ना अचेत अवस्था में थी। जिससे तिजारा अस्पताल से अलवर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल लाकर मोर्चरी में रखवाया और मृतका के परिजनों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने पर मेडिकल टीम द्वारा तीनों का पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक रिजवान की शादी अपने बड़े भाई के साथ हरियाणा के अडवर गांव से हुई थी। मृतका छोटी बहन थी, मृतक के पांच पुत्री व एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री करीब 7 साल व सबसे छोटी पुत्री 2 वर्ष की थी। पुत्र 4 साल का है ।
रिजवान किसी कंपनी में काम करता था लेकिन काफी दिनों से अपने पुत्र की बीमारी के कारण नौकरी पर नही जा पा रहा था और कई अस्पतालों से उसका इलाज करवा रहा था।
परिजनों ने बताया 8 तारीख को ही वह पुत्र के लिए अलवर से दवाई लेकर गांव लौटा था। आर्थिक तंगी के चलते अक्सर उसका पति पत्नी से भी मनमुटाव रहता था।
वह नशे का भी आदि हो गया था। पुलिस के अनुसार मेडिकल टीम की प्रथम दृष्टि जाँच में सामने आया है की रिजवान की मौत गले में फंदा लता कर सांस रुक जाने से हुई है व उसकी पत्नी व बच्ची की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई।
बाकी मेडिकल रिपोर्ट आने से ही स्पष्ट मौत का खुलासा होगा। प्रकरण को लेकर मृतक के पिता अब्दुल गनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसका पुत्र फांसी से लटका मिला व उसकी पत्नी व पुत्री की संदिग्ध मौत हुई है।
बाइट - डीएसपी मुकेश
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications