जहां हुई पत्नी की मौत पति ने वहीं बनवा दिया हनुमानजी का मंदिर, हर किसी को भावुक करने वाला है पूरा मामला

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले की फतेहपुर कस्बे से दस किलोमीटर दूर एक गांव है खूड़ी। यहां बीते सप्ताह से हनुमान मंदिर में बनकर तैयार हुआ है। मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ-साथ प्राण प्रतिष्ठा भी कर ​दी गई है। नेशनल हाईवे 58 पर सालासर की ओर जाने वाली रोड पर बनाया गया यह मंदिर पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Haryana Man Build Temple in Wifes Memory in khudi Sikar Rajasthan

वजह ये है कि मंदिर का निर्माण एक शख्स ने अपनी पत्नी की याद में करवाया है। यूं तो अपनों की स्मृति मंदिर व अन्य सार्वजनिक स्थलों का निर्माण हर कहीं होता रहता है, मगर इस मामले में खुड़ी के हनुमान मंदिर के निर्माण की कहानी थोड़ी जुदा व रोचक है। दरअसल, 16 अगस्त 2019 को हरियाणा के जींद निवासी ​जितेन्द्र कौशिक की पत्नी सुनीता कौशिक व परिवार के अन्य लोगों के साथ सालासर बालाजी धाम में सवामणी करने जा रहा था। रास्ते में गांव खूड़ी में रॉयल पैलेस के पास कौशिक की गाड़ी कैंटर से टकरा गई थी और उस सड़क हादसे में पत्नी सुनीता कौशिक की मौत हो गई थी।

Haryana Man Build Temple in Wifes Memory in khudi Sikar Rajasthan

सामाजि​क कार्यकर्ता खूडी निवासी गणेश शर्मा के अनुसार प​त्नी की मौत के बाद पति जितेन्द्र कौशिक ने पत्नी की स्मृति में यहा मंदिर बनवाने की ठानी और खूड़ी के लोगों से चर्चा की। खूडी निवासी सतपाल थालौड़ और महेन्द्र थालौड़ ने मंदिर के लिए निशुल्क भूमि प्रदान की। मंदिर बनाने वाले जितेन्द्र कौशिक ने बताया कि गांव खूड़ी में पत्नी की याद में मंदिर बनवाने से इस रोड पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। मंदिर में बीते शनिवार रात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। रविवार सुबह हनुमत प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। सदर थाना प्रभारी आलोक पूनियां, डीसीए कोषाध्यक्ष रमेश भोजक, संजू खीचड़, धीसाराम व्यास, सतपाल थालौड़, महेन्द्र थालौड़ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+