राजस्थान : लव मैरिज करने वाले युवक की वैलेंटाइन वीक में हत्या, आरोपियों ने खेत में दौड़ा-दौड़ाकर ली जान

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मैरिज करने वाले युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को धारदार ​हथियारों से अंजाम दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का कारण अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश बताया जा रहा है। लव मैरिज करने के बाद युवक हाल ही गांव लौटा था। हनुमानगढ़ की टाउन पुलिस ने शव मोचर्री में रखवाया है।

Hanumangarh Young Man murder after Four month of Love Marriage

हनुमानगढ़ के टाउन पुलिस सीआई नंदराम भादू ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि खेत में काम कर रहे संदीप (30) पुत्र जगदीश उर्फ जग्गा गोदारा निवासी झांबर को कुछ लोगों ने धारदार हिथयारों से वार कर गंभीर घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 Hanumangarh Young Man murder after Four month of Love Marriage

जानकारी के अनुसार संदीप ने करीब चार माह पहले गांव 10के एसपी की एक युवती के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। इस बीच वह युवती को गांव से भगा ले गया था। इससे युवती के परिजन आक्रोशित थे और दोनों की तलाश कर रहे थे। मृतक के परीजनों ने बताया हाल ही में संदीप वापस घर लौटा था। आरोपियों ने मौका पाकर खेत में उस पर हमला किया और वहां से भाग गए। पुलिस ने पहले हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था। फिर संदीप की मौत हो जाने पर उसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+