नागौर सीट पर गठबंधन: हनुमान बेनीवाल के पिता नहीं चाहते थे बेटा कांग्रेस की तरफ जाए, देखें वायरल VIDEO
Hanuman Beniwal Viral Video: लोकसभा चुनाव 2024 में नागौर हॉट सीट बन गई है। यह सीट कांग्रेस ने हनुमान बेनीवाल के लिए इंडिया गठबंधन के लिए छोड़ी है।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल नागौर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतर गए हैं। इस बीच उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने पिता की इच्छा के बारे में बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Hanuman Beniwal Profile: हनुमान बेनीवाल की नागौर सीट पर गठबंधन करके ही क्यों लड़ते हैं चुनाव?
वायरल वीडियो में हनुमान बेनीवाल कह रहे हैं कि 'जब उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे तब उनसे कहा कि बेटा कांग्रेस में मत जाना। मैं भाजपा में हूं। मेरा बेटा कांग्रेस में चला जाएगा तो मेरे सम्मान को ठेस पहुंचेगी'
अब लोकसभा चुनाव 2024 में हनुमान बेनीवाल ने नागौर सीट पर कांग्रेस हाथ मिला लिया। इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी बनने पर उनको यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर करके उनको ट्रोल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूजर महेंद्र बिश्नोई ने हनुमान बेनीवाल का पिता की बातों का जिक्र करने वाला वीडियो शेयर करते हुए कई अपमानजनक बातें भी लिखी हैं।
वायरल वीडियो पर लोग जहां हनुमान बेनीवाल को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, उनके समर्थन में भी रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले को नसीहत दे रहे हैं कि कांग्रेस में शामिल होना और कांग्रेस के साथ गठबंधन करना दोनों अलग अलग बात हैं।
बता दें कि राजस्थान के दिग्गज जाट नेता हनुमान बेनीवाल का जन्म 2 मार्च 1972 को राजस्थान के नागौर जिले के गांव बरनगांव में रामदेव और माता मोहिनी देवी के घर हुआ। साल 2009 में हनुमान बेनीवाल की शादी कनिका बेनीवाल से हुई। इनके एक बेटा व बेटी है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भाजपा से विधायक रहे हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा से गठबंधन किया था और जीतकर नागौर सांसद बने थे। उस समय हनुमान बेनीवाल का मुकाबला कांग्रेस की डॉ. ज्योति मिर्धा से हुआ था। खास बात यह है कि इस बार भी हनुमान बेनीवाल व ज्योति मिर्धा आमने-सामने हैं। फर्क बस इनता है कि इस बार ज्योति मिर्धा भाजपा उम्मीदवार और हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन करके हैं।












Click it and Unblock the Notifications