Vinesh Phogat: 'विनेश फोगाट को वापस खिलवाने के लिए PM मोदी को पेरिस ओलंपिक रुकवा देना चाहिए'-बेनीवाल

Hanuman Beniwal on vinesh phogat disqualification: विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 के डिसक्‍वालीफाई होने का मामला भारतीय संसद में भी गूंजा है। राजस्‍थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने तो यहां तक कह दिया कि पीएम नरेंद्र मोदी को पेरिस ओलंपिक ही रुकवा देना चाहिए।

संसद ने हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उनकी और पूरे देश की मांग है कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में वापस खिलावाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हस्‍तक्षेप करें। सिर्फ ट्वीट करने से काम नहीं चलेगा।

vinesh phogat disqualification

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से बाहर कर दिया गया और सरकार यहां अपने खर्चे का भाषण पढ़ रही है। जबकि विनेश फोगाट मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को हस्‍तक्षेप करके पेरिस ओलंपिक रुकवा देना चाहिए और विनेश को खिलवाना चाहिए।


संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वित्‍त विधेयक पर चर्चा के दौरान विनेश फोगाट का मामला उठाया है। कहा कि पीएम मोदी मजबूत इंटरनेशनल रिश्‍तों की बात करते हैं। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर कैसे हो गई? 140 करोड़ भारतीयों को इस बात का दुख है।

हनुमान बेनीवाल ने यह भी आशंका जताई कि विनेश फोगाट के साथ कोई बहुत बड़ा षड़यंत्र हुआ है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उसे फाइनल कैसे खिलाया जा सकता है? इस दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। वह किसान की बेटी है। भारत की बेटी है। उसे किसी समाज विशेष से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

हनुमान बेनीवाल ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि पीएम ने आज तब ट्वीट जब विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई थी। वह कल जीती थी तब ट्वीट करना चाहिए था। संसद में जिस तरह से खेल मंत्री ने खिलाड़ी पर खर्चा गिनाया। वो उसे अपमानित किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि रेसलर विनेश फोगाट क्‍यूबा की रेसलर को हराकर कुश्‍ती के फाइनल में पहुंच गई थी। 7 अगस्‍त 2024 को उसे पेरिस ओलंपिक से यह कहकर बाहर कर दिया गया कि 50 किलोग्राम भार वर्ग की रेसलर विनेश फोगाट का वजन निर्धारित मापदंड से 100 ग्राम ज्‍यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+