रक्षाबंधन 2022 से 8 दिन पहले भाई-बहन की मौत, गुजरात का परिवार राजस्थान में सड़क हादसे का शिकार
बाड़मेर, 3 अगस्त। भाई बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन से आठ दिन पहले राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार को सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। मृतक की दूसरी बहन व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे का शिकार हुआ यह परिवार गुजरात का रहने वाला है।

बाड़मेर जिले की शिव थाना पुलिस के अनुसार गुजरात के ऊंझा का परिवार कार में सवार होकर राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित रामदेवरा धाम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में राजबेरा के पास बुधवार सुबह आठ बजे कार और निजी बस में भीषण भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। शव कार में फंस गए। आस-पास के लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त कार चालक दिनेश के रूप में हुई है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिनेश की बहन वर्षा ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी बहन भारती व पत्नी चन्द्रिका गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
इनको शिव के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बाड़मेर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर दिनेश के परिवार के लोग बाड़मेर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications