Ground Report: बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट की ग्राउंड रिपोर्ट, जनता का क्या है मूड ?

Ground Report LokSabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण की मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। लगातार नेता और प्रत्याशी आमजन से मुलाकात कर पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे है।

नेता और प्रत्याशी आते है तब तो उनके साथ भीड़ नजर आती है। लेकिन आखिर आमजन की इस भीड़ के मन में क्या है किसी नेता और प्रत्याशी ने जानने की कोशिश की है।

ground-report-of-baran-jhalawar-lok-sabha-seat-what-is-the-mood-of-the-public

वन इंडिया डॉट कॉम की टीम ने लोकसभा चुनावों में राजस्थान का सभी 25 सीटों के ग्राउंड जीरों पर पहुंच बिना शोर शराबे और हल्ला के सटिक और विश्वसनीय जानकारी आप तक पहुंचाई है।

आज हमारी टीम राजस्थान की हॉट सीट बारां-झालावाड़ में ग्राउंड जीरो पर पहुंची जहां बारां जिले के देवरी गांव में बस स्टैंड पर आमजन और राहगीरों से जानने की कोशिश की आखिर इस बार उनके मन में क्या है ? उनकी समस्याएं क्या है ? पिछले सालों में उनकी समस्या के समाधान के लिए किसने अच्छा काम किया।

आमजन ने बातचीत के दौरान पिछले 20 सालों से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह की कार्यशैली को लेकर किसी ने तारीफ की तो किसी ने पानी संकट और फ्लोराइड की समस्या को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आए।

आमजन ने बातचीत में बताया कि इस बार फिर मोदी के नाम की लहर है। पीएम मोदी को ही बनाना है। उन्ही के नाम पर वोट देंगे।

लेकिन इसी दौरान बस का सफर कर उतरे एक यात्री ने भाजपा के 400 पार के दावे की पोल खोल दी। यात्री ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन भी जाएंगे लेकिन 400 पार कैसे जाएंगे । क्या ईवीएम खुद वोट देगी ? वोट तो मतदाता देगा ना ?

बस फिर क्या था भाजपा का समर्थक एक राहगीर भीड़ गया और जमकर आमने सामने की बहस शुरू हो गई। वन इंडिया की टीम के कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के बाद लगा की मामला ज्यादा गर्म हो गया है तो फिर चर्चा शुरू हुई स्थानीय मुद्दों की।

पानी, सड़क और रोजगार को लेकर युवाओं ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को जमकर कोसा और इस बार फिर वोट के दिन चोट करने के लिए बोलकर हमने भी बातचीत समाप्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+