मोहब्बत की बाजी हारती देख दूल्हे को भगा ले गई प्रेमिका, दुल्हन ने लिखवाई धोखा देने की FIR
झुंझुनूं, 3 दिसम्बर। शादी में एनवक्त पर प्रेमी द्वारा प्रेमिका दुल्हन को भगा ले जाने के तो कई मामले सामने आ चुके हैं, मगर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ इलाके में एक प्रेमिका के साथ दूल्हा ही भाग गया और दुल्हन साथ फेरों का इंतजार करती रह गई।

रवि की हकीकत जानकार हर कोई चौंक गया
यह खुलासा सूरजगढ़ इलाके के गांव मैदाराम की ढाणाी तन कासनी में बारात रवाना होने से पहले दूल्हे रविकुमार के फरार होने के मामले में हुआ है। रवि की हकीकत जानकार हर कोई चौंक गया। वहीं, दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे रवि के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था
हुआ ये कि रवि का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रवि के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। बारात बुधवार को पड़ोसी गांव धिंगड़िया जाने वाली थी।

मामा ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई
बारात रवानगी से पहले दूल्हा मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला और फिर लौटा नहीं। रवि के मामा ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई और उधर दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया दिया गया।

रवि की लव स्टोरी का खुलासा
अब रवि की लव स्टोरी का खुलासा होने के साथ ही यह भी पता चला कि वह और उसकी प्रेमिका मोहब्बत की बाजी हारते देख घर से भाग गए थे।

नीमकाथाना से लेकर आए
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि परिवार वाले दोनों को सीकर के नीमकाथाना से लेकर आए हैं। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications