ग्रामीणों ने उप तहसील कार्यालय में घुसा दी भेड़-बकरियां, जानिए वजह

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में गुरुवार को विरोध और प्रदर्शन करने का एक नया तरीका देखने को मिला। यहां उप तहसील कार्यालय में सैकड़ों भेड़ बकरियों को घुसा दिया गया और अचानक भेड़ बकरियों को देख सभी भौचक्के रह गए। हर किसी को एक बार तो लगा की भेड़-बकरियों का यह झुण्ड गलती से आ गया है, लेकिन बाद में पता लगा कि यह सब अपने आप नहीं हुआ ​बल्कि स्थानीय लोगों के विरोध का यह अनोखा तरीका है।

Goats and sheep entered in Sub tehsil office lakhanpur Bharatpur

दरअसल, उप तहसील कार्यालय में काफी समय से नायब तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नायब तहसीलदार का पद भरने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

मामला भरतपुर जिले में नदबई उपखण्ड के गांव लखनपुर का है जहां उप तहसील कार्यालय पर करीब 7 माह से नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने एवं स्थाई रजिस्ट्री बाबू नहीं होने के चलते समस्या हो रही है। महेश लखनपुर, एनएसयूआई प्रदेश संयोजक ने बताया कि उप तहसील में नायब तहसीलदार का पद खाली होने के कारण राजस्व कार्य नहीं होने पर उप तहसील भवन से उनको कोई लाभ नहीं हो रहा। ऐसे में इसमें भेड़-बकरियों को ठहराया जाना चाहिए।

Goats and sheep entered in Sub tehsil office lakhanpur Bharatpur

इससे करीब डेढ़ माह पहले धरना प्रदर्शन व अनशन किया था। बाद में एसडीएम विनोद मीणा ने स्थाई रजिस्ट्री बाबू नियुक्त किया एवं दो दिन में तहसीलदार का कैम्प कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। ऐसे में ग्रामीण एवं विद्यार्थियों को दस्तावेज के लिए करीब 15 किलोमीटर दूर नदबई कस्बा स्थिति तहसील मुख्यालय तक भटकना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+