चुनाव से पहले राजस्थान में भाजपा के सामने बड़ी मुश्किल, वसुंधरा के विरोधी नेता घनश्याम तिवाड़ी ने बनाई नई पार्टी

जयपुर। अगले साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव हैं इससे पहले राज्य की भारतीय जनता पार्टी इकाई के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। दरअसल, राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपना विरोध जता चुके विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने नए राजनीतिक दल के गठन का ऐलान किया है। तिवाड़ी ने जानकारी दी कि उनकी पार्टी का नाम भारत वाहिनी पार्टी होगा। तिवाड़ी ने अपने बेटे अखिलेश तिवाड़ी को इस पार्टी का अध्यक्ष बनाया है।

चुनाव से पहले राजस्थान में भाजपा के सामने बड़ी मुश्किल, वसुंधरा के विरोधी नेता घनश्याम तिवाड़ी ने बनाई नई पार्टी

मिली जानकारी के अनुसार तिवाड़ी ने इसलिए अपने बेटे को अध्यक्ष बनाया है क्योंकि वो फिलहाल उन्होंने अभी तक भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार कोई शख्स जब संबंधित दल से इस्तीफा नहीं देता तब तक वो दूसरी पार्टी का सदस्य नहीं बन सकता। अगर तिवाड़ी नई पार्टी के सदस्य हो जाएंगे तो उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो सकती है।

अपनी विधानसभा सदस्यता को बरकरार रखने के लिए तिवाड़ी ने नई पार्टी की आधिकारिक सदस्यता नहीं ली। हालांकि यह स्पष्ट है कि पार्टी का चुनावी अभियान से लेकर बाकी सभी रणनीतियां वो तैयार रहे हैं। तिवाड़ी, भाजपा और कांग्रेस के बागी नेताओं से संपर्क कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+