Congress Candidate List Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में ये नाम!
General Elections 2024 Rajasthan: राजस्थान के रण में कांग्रेस के 15 योद्धा और उतारे जाने हैं, जो दस साल खाता खोलने के लिए मोदी परिवार (भाजपा उम्मीदवार) से दो चरणों में मुकाबला करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस राजस्थान की 25 में से 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। शेष 15 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कभी भी जा सकती है।

उधर, देश में अबकी बार 400 पार के नारे के साथ राजस्थान में मिशन 25 पूरा करने की कोशिश में भाजपा दो सूचियों में 15 उम्मीदवार घोषित कर दिए। 10 नाम की सूची भी लगभग तैयार है।
सूत्रों के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों की नई सूची के लिए कई नामों पर चर्चा हुई, हालांकि फाइनल नाम अभी नाम सामने नहीं आए हैं। ऐसे में जानिए वो संभावित नाम जिन पर कांग्रेस दांव लगा सकती है।
राजस्थान कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार
- गंगानगर-कुलदीप इंदौरा, भरतराम मेघवाल। यह सीट भी गठबंधन में जा सकती है।
- सीकर-सुनीता गठाला, वीरेंद्र चौधरी, महादेव सिंह खंडेला, सीताराम लांबा, कैप्टन अरविंद, मुकुल खींचड़
- जयपुर ग्रामीण-राजेश चौधरी, सुमित भगसरा, अनिल चोपड़ा व मनीष यादव
- जयपुर शहर- आरआर तिवाड़ी, सुनील शर्मा
- करौली-धौलपुर-संजय जाटव, राकेराम बैरवा
- दौसा-मुरारी लाल मीणा, परसादी लाल मीणा, कमल मीणा, नरेशा मीणा
- अजमेर-विकास चौधरी, रघु शर्मा
- नागौर-हनुमान बेनीवाल
- पाली-दिव्या मदेरणा, बद्रीराम जाखड़, सुनीता बेनीवाल, सुनील चौधरी
- बाड़मेर-उम्मेदाराम बेनीवाल, हरीश चौधरी
- बांसवाड़ा-अर्जुन लाल बामनिया, गणेश घोघरा
- राजसमंद-कार्तिक चौधरी, शांतिलाल कोठारी, सुदर्शन सिंह रावत
- भीलवाड़ा-सीपी जोशी, आलोक शर्मा
- कोटा-बूंदी- अशोक चांदना, चेतन पटेल
- झालावाड़-बारां-प्रमोद जैन भाया
लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम राजस्थान
राजस्थान की सभी 25 सीटों पर दो चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। पहला चरण में 12 और दूसरे चरण में 13 सीटों पर चुनाव होना है। पहले चरण में 19 अप्रैल व दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 4 जून को मतों की गिनती की जाएगी। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो रही है।
पहले चरण में यहां मतदान
- श्रीगंगानगर
- बीकानेर
- चूरू
- झुंझुनूं
- सीकर
- जयपुर ग्रामीण
- जयपुर
- अलवर
- भरतपुर
- करौली-धौलपुर
- दौसा
- नागौर
दूसरे चरण में यहां मतदान
- टोंक-सवाईमाधोपुर
- अजमेर
- पाली
- जोधपुर
- बाड़मेर
- जालौर
- उदयपुर
- बांसवाड़ा
- चित्तौड़गढ़
- राजसमंद
- भीलवाड़ा
- कोटा
- झालवाड़-बारां












Click it and Unblock the Notifications