गायत्री देवी MLA की जीवनी, जानिए कौन हैं सहाड़ा की नई विधायक Gayatri Devi ?
सहाड़ा (भीलवाड़ा) , 2 मई। राजस्थान उपचुनाव 2021 सम्पन्न हो गए हैं। सुजानगढ़ व राजसमंद के बाद सहाड़ा सीट के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। राजस्थान की कपड़ा नगरी भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस अपनी यह सीट बचाने में सफल रही है। राजस्थान की तीनों सीटों पर 42 हजार वोटों के अंतर से सबसे बड़ी जीत सहाड़ा से गायत्री देवी की रही है। बता दें कि सहाड़ा में गायत्री देवी की पहचान अब तक सहाड़ा से तीन बार विधायक चुने गए कैलाश त्रिवेदी की पत्नी की रूप में थीं, मगर अब ये खुद ही सहाड़ा सीट से विधायक हैं। पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी की पिछले साल अक्टूबर में मौत हो गई थी।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनलाल जाट को शिकस्त दी
राजस्थान उपचुनाव 2021 में गायत्री देवी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनलाल जाट को शिकस्त दी है। गायत्री देवी को 81,252 वोट मिले जबकि उनसे हारे रतनलाल जाट को 39052 और आरएलपी उम्मीदवार बद्रीलाल जाट को 12,175 वोट मिले। गायत्री त्रिवेदी को रिकॉर्ड 57.82 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 27.82 फीसदी वोट ही मिले।

सहाड़ा उपचुनाव 2021 परिणाम
सहाड़ा सीट पर दिवंगत कांग्रेस विधायक की पत्नी गायत्री त्रिवेदी ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. रतनलाल जाट को 42,200 वोटों से हराया। गायत्री देवी को 81,700 वोट मिले जबकि उनसे हारे रतनलाल जाट को 39500 और आरएलपी उम्मीदवार बद्रीलाल जाट को 12,231 वोट मिले। गायत्री त्रिवेदी को रिकॉर्ड 57.82 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 27.82 फीसदी वोट ही मिले। यहां पहले राउंड से ही गायत्री त्रिवेदी आगे रहीं हैं।

इन नेताओं के सिर बंधा जीत का सेहरा
सहाड़ा विधानसभा सीट पर जीत का सेहरा भीलवाड़ा जिला प्रभारी व अशोक गहलोत सरकार के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा व बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के सिर बांधा है। चुनाव से पहले मंत्री शर्मा व राठौड़ ने करीब डेढ़ महीने का वक्त सहाड़ा क्षेत्र में ही गुजारा था। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने भी मंत्री शर्मा व राठौड़ की चुनावी रणनीति की तारीफ करते हुए प्रचार टीम को दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिलाने का भरोसा दिलाया था।

पति के अधूरे कामों को करेंगे पूरा
सहाड़ा उपचुनाव जीत को भीलवाड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने इस जीत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 28 महीने के सुशासन पर मोहर बताया है। वहीं, सहाड़ा की नवनिर्वाचित एमएलए गायत्री देवी ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि वे दिवंगत पति कैलाश त्रिवेदी के अधूरे काम को पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications