Rajasthan News: राजस्थान के दौसा में पुलिस के हत्थे चढ़ा करोड़ों की ठगी का गिरोह,मास्टरमाइंड की तलाश जारी
Rajasthan News: प्रदेश में ऑनलाइन ट्रेडिंग और उसकी आड़ ठगी करवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले पुलिस के हत्थे एक शातिर गिरोह चढ़ा है।
दौसा में ऑनलाईन ट्रेडिंग प्लेटफार्म बनाकर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने पर्दाफाश करते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि यह शातिर बदमाश टेलीग्राम ग्रुप DRIP/C GROUP331 में जोड़कर ठगी करते थे। यह पहले पीड़ित को विश्वास में लेते और बाद में फर्जी ट्रेडिंग वेबसाईट पर उसका रजिस्ट्रेशन करवाते थे।
इसके बाद फिर ठगी करके हासिल किए रुपयों को फर्जी प्रोपराईटर फर्म का रजिस्ट्रेशन करवाकर चालू बैंक खाता खुलवा कर वारदात करते थे।
दौसा पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद पता चला कि दौसा के परिवादी से करीब 19 फर्जी कम्पनियों में रूपये इनवेस्ट करवाये थे और अब तक पुलिस ने इन लोगों करीब 100 बैंक खाते फ्रीज करवाये है जिसमें करीब 2 करोड़ रूपये भी ब्लॉक हुए हैं।
अब तक आरोपियों द्वारा करोड़ों रूपये की साइबर ठगी करने की बात भी समाने आई है। इस मामले में पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
सबसे बड़ी और देखने वाली बात यह है कि साइबर ठगी का मास्टरमाइंड अभियुक्त विदेशों में रह कर साइबर ठगी करता है जिसने कई फर्जी कम्पनियां, प्रोपराइटर फर्म आदि बनाकर उनके नाम से फर्जी चालू खाते भी खुलवा रखे हैं । और अब तक आरोपी सैकड़ो बैंक खाते खुलवा चुके है।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन प्रत्येक बैंक खाते का लेन-देन भी करोड़ो रूपये मे है। क्योंकि ये लोग रूपये डबल करने का झांसा देकर देते हैं।
साइबर ठगी करने में माहिर है जिसके चलते इन लोगों का करीब 2-3 वर्षों से कर रहे है साइबर ठगी का काम चल रहा था जो पूरे देश में इस प्रकार की काफी वारदातों किया करते थे।
दौसा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं महिला अनुसंधान सेल, जिला दौसा शंकर लाल मीणा के सुपरविजन में सोहन लाल साइबर थाना एवं प्रेमनारायण हेड कांस्टेबल प्रभारी साइबर सेल जिला दौसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा साइबर ठगी के मुकदमे में बाधित 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार।
Rajasthan News: करोड़ों की ठगी के मास्टर माइंड गिरोह के छह आरोपी चढ़े दौसा पुलिस के हत्थे pic.twitter.com/5Ql7yF6uTx
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 10, 2024
इस हुई ठगी की वारदात
पीड़ित संजय पीलवाल पुत्र बाबूलाल पीलवाल निवासी दुब्बी पुलिस थाना बैजुपाड़ा जिला दौसा मे रिर्पोट दर्ज करवाई कि मुझे एक टेलिग्राम ग्रुप पर जोड़कर रूपये दो गुना करने का झांसा देकर 26 लाख 60 हजार 338 रुपये की ठगी कर ली जिस पर साइबर पुलिस थाना जिला दौसा 09 दिसंबर 2023 को दर्ज कर जांच प्रारम्भ की ।
जिला पुलिस अधीक्षक दौसा द्वारा इस प्रकार की हुई घटना को गम्भीरता से लिया जाकर पुलिस थाना साइबर व साइबर सेल जिला दौसा से एक विशेष टीम का गठन किया गया।
जिस पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में पीड़ित के बैंक खाते से जिन खातों में राशि ट्रांसफर हुई है। उन खातों का पता लगाया जाकर तकनीकी पहलुओं व वैज्ञानिक तरीकों से विश्लेषण कर, आधुनिक संसाधन का प्रयोग कर कड़ी से कड़ी जोडते हुए अनुसंधान किया ।
इस दौरान जांच करने से अपराधियों का राजस्थान, गुजरात, मुम्बई (महाराष्ट्र), यूपी, मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली आदि सहित दुबई, कंबोडिया, वियतनाम व थाइलैंड में होना ज्ञात हुआ।
दौसा पुलिस अधीक्षक के आदेश पर साइबर थाना व पुलिस अधीक्षक कार्यालय की साइबर सेल की टीम गठित की गई और इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मुम्बई महाराष्ट्र भेज कर साइबर ठगी में खाता यूजर व उसके सहयोगियों को दस्तयाब किया गया।
जो मुम्बई में मुख्य अभियुक्त के साथ रहकर फर्जी कम्पनियां व प्रोपराइटर फर्म बनाकर इनके नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवा कर साइबर ठगी करते है।
इसके बाद उक्त बैंक खाते के धारक व फर्जी कम्पनिया व प्रोपराइटर फर्म के मालिक व मुख्य अभियुक्त का सहयोगी जो जयपुर में रहकर लोगो को प्रलोभन देकर उनके नाम से फर्जी कम्पनिया व प्रोपराइटर फर्म बनाकर इनके नाम से फर्जी बैंक खाते खुलवाने वाले को जयपुर से दस्तयाब किया गया। प्रकरण में साथी मुल्जिमान की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।
वारदात का तरीका
इन शातिर ठगो द्वारा टेलीग्राम पर चैनल बना कर उसमें ट्रेडिंग के नाम से रूपया सीमित समय में दो गुना करने का झांसा देकर पीडित को फंसाया जाकर ठगी की वारदात को देते है अंजाम।
ठगी का पैसा लेने के लिये मुम्बई, गुडृगांव जैसे महानगरों में किराये पर ऑफिस लेकर फर्जी फर्म,प्रोपराईटर का रजिस्ट्रेशन करवाकर उद्यम पर रजिस्ट्रेशन कर चालू बैंक खाते खुलवाते है ताकि लेनदेन अधिक किया जा सके ।
फर्जी प्रोपराइटर व फर्म के नाम से खुलवाये गये बैंक खाते में पीडि़त से रूपये प्राप्त करते है ताकि पीडि़त को लगे की वह किसी व्यक्ति के बैंक खाते में रूपये नहीं डालकर फर्म के खाते में डाल रहा है।
पीडि़त से 19 फर्म, प्रोपराईटर के बैंक खातों में करीब 26 लाख 60 हजार 338 रूपये प्राप्त किये थे ।
बैंक खातों में करीब 58 करोड ठगी की राशी का लेनदेन करना पाया गया। मुख्य अभियुक्त आम लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से फर्जी कम्पनियां व प्रोपराइटर फर्म बनाकर वारदात को अंजाम देता था।
इन ठगों द्वारा संचालित चालू फर्जी बैंक खातों में प्रत्येक दिन साइबर ठगी मे करीब 2-3 करोड़ रुपये का लेन देन भी होता था।
साइबर ठगी का मास्टर माइंड पुलिस से बचने के लिए देश से बाहर दुबई, कंबोडिया, वियतनाम, थाइलैंड आदि देशों में रहकर भारत में स्थित अपने साथियों की मदद से देते है साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम।
साइबर ठगी के मुख्य अभियुक्त अपने साथियों से विभिन्न कम्पनियों के भारतीय मोबाइल सिम कार्ड एक्टिव करवाकर विदेश में मंगवाकर साइबर ठगी के अपराध को अंजाम देते हैं। साइबर ठगी की राशि का क्रिप्टोकरेंशी,यूएसडीटी के नाम से ही करते थे
कई बैंको नामों की 32 खाली चैक बुक,अनेकों बैंको के 35 एटीएम कार्ड,कई कम्पनियों के 17 सीम कार्ड, कई नाम की कम्पनियों व प्रोपराइटर फर्म की 29 स्टाम्प, सील,4 लैपटोप मय चार्जर,3 मोबाइल फोन की पेड,7 मोबाइल फोन एंड्रोइड, आईफोन,1 POS मशीन,17 पेन कार्ड,2 हार्ड डिस्क,01 बंडल खाता खुलवाने के फॉर्म,4 QR Code Scanner,5 आधार कार्ड,1 सीसीटीवी कैमरा,3 आईडी कार्ड,हिसाब की 17 डायरियां,विभिन्न बैंकों के खाता खुलवाने के फॉर्म सहित कई 9 फर्जी कम्पनियां व फर्म की फाइल भी बनवाई है
ठग गिरोह इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
1. नरेश मीणा पुत्र रामसागर मीणा निवासी बाजोली,पोस्ट बालूंदा, थाना घाड़ जिला टोंक, हाल ऑफिस नं0 404,चौथी मंजिल, बनारसी हैरिटेज, मलाड वेस्ट, मुम्बई महाराष्ट्र ।
2. महेन्द्र जोशी पुत्र गणपत लाल जोशी निवासी महामंदिर दुसरी पोल, झालरा बेरा, जोधपुर हाल ऑफिस 70, 404, चौथी मंजिल, बनारसी हैरिटेज, मलाड वेस्ट, मुम्बई
3. तुषार पुत्र चम्पालाल वैष्णव निवासी प्लॉट नम्बर 67 एन, सेक्टर 10, कुडी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर हाल ऑफिस न० 404, चौथी मंजिल, बनारसी हैरिटेज, मलाड वेस्ट, मुम्बई महाराष्ट्र ।
4. संजय पुत्र जुगल किशोर वर्मा निवासी मकान न0 1528 ठठेरों की गली, चौड़ा रास्ता जयपुर। दिपक वर्मा पुत्र नवल किशोर वर्मा निवासी मकान न0 1528 ठठेरों की गली, चौड़ा रास्ता जयपुर।
5. मुकेश पटेल उर्फ शेखर पुत्र रघुनन्दन निवासी मकान न0 1680 ठठेरों की गली, चौड़ा रास्ता जयपुर।












Click it and Unblock the Notifications