दोस्ती UPSC वाली: IAS टीना डाबी की बेस्ट फ्रेंड हैं अर्तिका शुक्ला, दोनों की सक्सेस व लव स्टोरी एक जैसी
IAS Tina Dabi Friend Artika Shukla Story: भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित अधिकारी आईएएस टीना डाबी की दोस्त भी यूपीएससी टॉपर हैं। नाम है आईएएस अर्तिका शुक्ला। दोनों की दोस्ती यूपीएससी वाली है, जिसमें कामयाबी से लेकर ट्रेनिंग, कैडर व फील्ड पोस्टिंग एक समान है।
साल 2015 में यूपीएससी क्रैक करने के बाद टीना डाबी और अर्तिका शुक्ला आईएएस की ट्रेनिंग में दिल दे बैठी थीं। दोनों ने ही यूपीएससी टॉपर लड़का चुना। प्रेम विवाह भी किया। यह बात अलग है कि बाद में टीना डाबी की प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ।
यह भी पढ़ें- Friends Success Story: कानुपर-दिल्ली वाली दोस्ती UPSC तैयारी में बनी मिसाल, 3 दोस्त एक साथ बने IAS-IPS

Friendship Day 2024, मौके पर जानिए इन आईएएस अफसरों की दोस्ती की कहानी। मौका चाहे अर्तिका शुक्ला की शादी का हो या फिर कभी एक साथ समय बिताने की दोनों आईएएस एक साथ नजर आई हैं।
पहले प्रयास में यूपीएससी टॉपर बनीं
Tina Dabi AIR-1 UPSC CSE 2015: टीना डाबी मूलरूप से भोपाल की रहने वाली हैं। वर्तमान डाबी का परिवार दिल्ली में काली मार्ग स्थित बीएसएनएल कॉलोनी में रहता है। टीना ने साल 2015 में पहले प्रयास में यूपीएससी टॉप किया था।
Artika Shukla AIR-4 UPSC CSE 2015: टीना डाबी की बेस्ट फ्रेंड अर्तिका शुक्ला मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं। अर्तिका शुक्ला ने भी पहले प्रयास में यूपीएससी निकाला और ऑल इंडिया लेवल चौथी रैंक हासिल की।
यूपीएससी टॉपर से ही की लव मैरिज
टीना डाबी और अर्तिका शुक्ला ने लव मैरिज की थी। टीना डाबी ने साल 2015 बैच के आईएएस अतहर आमिर खान से 7 अप्रैल, 2018 को प्रेम विवाह किया था। अतहर ने उसी साल यूपीएससी में सेकंड रैंक हासिल की थी। 10 अगस्त, 2021 को अतहर-टीना का तलाक हो गया था। 2022 में टीना डाबी ने आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी की।
यह भी पढ़ें- Friends Success Story: 3 IPS दोस्त फिर से UPSC क्रैक करके एक साथ बने IAS, तीनों टॉप-5 में आए
अर्तिका शुक्ला ने दोस्त टीना डाबी की तरह यूपीएससी टॉपर जसमीत सिंह संधू से 3 दिसंबर 2017 को प्रेम विवाह किया था। जसमीत सिंह ने भी साल 2015 यूपीएससी में ऑल इंडिया लेवल पर तीसरी व अर्तिका ने चौथी रैंक हासिल की थी।

आईएएस टीना डाबी वर्तमान पोस्टिंग
- राजस्थान कैडर में साल 2016 बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी का जन्म 9 नवंबर 1993 को हुआ।
- टीना डाबी वर्तमान पोस्टिंग आयुक्त, ई.जी.एस., राजस्थान, जयपुर पद पर है।
- इससे पहले टीना डाबी जैस्लमेर जिला कलेक्टर रही हैं। टीना डाबी के बेटे का नाम निखिल है। छोटी बहन रिया डाबी भी राजस्थान कैडर में आईएएस हैं।

आईएएस अर्तिका शुक्ला वर्तमान पोस्टिंग
- राजस्थान कैडर में साल 2016 बैच की आईएएस अर्तिका शुक्ला का जन्म 5 सितंबर 1990 को हुआ।
- आईएएस अर्तिका शुकला वर्तमान पोस्टिंग जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा पद पर है। फरवरी 2024 से इस पर हैं।
- इससे पहले अर्तिका शुक्ला नए जिले दूदू की जिला कलेक्टर थीं।
- अर्तिका शुक्ला के पति जसमीत सिंह संधू दिल्ली के रहने वाले हैं।
- आईएएस जसमीत सिंह संधू का जन्म 23 सितंबर 1987 को हुआ।
- वर्तमान पोस्टिंग जिला कलेक्टर सलूम्बर पद पर है।












Click it and Unblock the Notifications