Friends Success Story: कानुपर-दिल्ली वाली दोस्ती UPSC तैयारी में बनी मिसाल, 3 दोस्त एक साथ बने IAS-IPS
Friendship Success Story Hindi: दोस्ती बढ़ने के साथ-साथ कामयाबी भी कदम चूमे तो कहना ही क्या? कुछ ऐसा ही याराना और सक्सेस स्टोरी साद मिया खान, गौरव कुमार और विशाल मिश्रा की है।
हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (HBTU), कानपुर से शुरू हुई यह दोस्ती दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के दौरान गहरी हो गई और नतीजा यह रहा कि तीनों दोस्तों ने एक साथ यूपीएससी क्रैक कर डाला।
यह भी पढ़ें- Friends Success Story: 3 IPS दोस्त फिर से UPSC क्रैक करके एक साथ बने IAS, तीनों टॉप-5 में आए

यूपी और पंजाब के रहने वाले तीनों दोस्त साद मिया खान, विशाल मिश्रा और गौरव कुमार वर्तमान में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड कैडर में आईएएस-आईपीएस बनकर सेवाएं दे रहे हैं।
अगस्त के पहले रविवार को दुनियाभर में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। Friendship Day 2024 के मौके पर जानिए तीन दोस्तों की यूपीएससी वाली सक्सेस स्टोरी।

कौन हैं आईएएस गौरव कुमार? (Who is IAS Gaurav Kumar?)
- उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस गौरव कुमार का जन्म 11 अक्टूबर 1992 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ।
- गौरव कुमार की पहली पोस्टिंग साल 2020 में आजमगढ़ में ज्वाइन मजिस्ट्रेट पद पर थी।
- इसके बाद गोंडा में सीडीओ, लखनऊ में LDA ओएसडी पर भी सेवाएं दी।
- गौरव कुमार की वर्तमान पोस्टिंग प्रयागराज चीफ डवलपमेंट ऑफिसर पद पर है।
- गौरव कुमार ने यूपीएससी 2017 में AIR-34 हासिल की थी। यह चौथा प्रयास था।

कौन हैं आईएएस विशाल मिश्रा? (Who is IAS Vishal Mishra?)
- विशाल मिश्रा मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और अपने होम कैडर में ही साल 2018 बैच के आईएएस हैं।
- विशाल मिश्रा का जन्म 10 जुलाई 1992 को हुआ। वर्तमान पोस्टिंग चीफ डवलपमेंट ऑफिसर उधम सिंह नगर है।
- विशाल मिश्रा को हल्द्वानी नगर निगम में बतौर आईएएस पहले नगर आयुक्त बनने का भी गौरव हासिल हो चुका है।
- विशाल मिश्रा को यूपीएससी 2017 में 49वीं रैंक हासिल हुई थी। साल 2015 व 2016 में विशाल साक्षात्कार तक पहुंचे थे।
- विशाल के पिता हरि प्रसाद मिश्र, कन्नौज के मित्र सेनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य पद से रिटायर्ड हुए हैं। मां सुधा मिश्र हाउस वाइफ हैं।

कौन हैं आईपीएस साद मिया खान (Who is IPS Saad Miya Khan?)
- उत्तर प्रदेश पुलिस के काबिल पुलिस अफसर साद मिया खान मूलरूप से यूपी के बिजनौर की नई बस्ती के रहने वाले हैं।
- भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के अफसर साद मिया खान का जन्म 3 जुलाई 1989 को रईस अहमद के घर हुआ है।
- आईपीएस साद मिया खान को डीजीएस प्रशंसा डिस्क सिल्वर से भी नवाजा जा चुका है।
- साद मिया खान ट्रेनिंग के दौरान झांसी में पोस्टेड रहे। फिर बरेली के एएसपी भी बने।
- साद मिया खान सेंट्रल नोएडा एडीसीपी व डीसीपी ग्रेटर नोएडा पद पर भी तैनात रहे हैं।
- 2007 में साद ने बिजनौर सेंट मेरी स्कूल से इंटर की परीक्षा पास की थी। फिर कानपुर से बीटेक व एमटेक की डिग्री ली।
साद मिया व विशाल मिश्रा की दोस्ती
- आईपीएस साद मिया खान उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं जबकि विशाल मिश्रा देवभूमि उत्तराखंड से हैं।साल 2007 में विशाल और साद मिया खान हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (HBTU), कानपुर से बीटेक कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पहली बार मिले और इनमें गहरी दोस्ती हुई। बीटेक के बाद विशाल मिश्रा और साद मिया खान ने कानपुर आईआईटी से एमटेक की डिग्री हासिल की और फिर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने की ठानी।
दिल्ली में गौरव कुमार भी बने दोस्त
- विशाल मिश्रा और साद मिया खान यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली आ गए। यहां पर दोनों की मुलाकात गौरव कुमार से हुई, जो पंजाब के चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
- दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के दौरान विशाल, साद मिया और गौरव गहरे दोस्त बने गए थे। साल 2013 से यूपीएससी की परीक्षा देनी शुरू की, मगर सफलता यूपीएससी सीएसई 2017 में मिली और तीनों ने एक साथ यूपीएससी क्रैक करके 2018 बैच के आईएएस आईपीएस बन गए।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications