Dausa : 7 सेकंड में हो गई 4 लोगों की मौत, कार-बस के बीच उछली पिकअप, दौसा एक्सीडेंट का Viral Video
दौसा, 14 दिसम्बर। राजस्थान के दौसा शहर में दिल दिहला देने वाले सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। महज सात सेकेंड के इस वीडियो चार लोगों की मौत का खौफनाक मंजर कैद हुआ है।

बता दें कि दौसा शहर से गुजर रहे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर शनिवार शाम पांच जीरोता गांव के पास एक्सीडेंट हुआ था। उसमें एक बेकाबू पिकअप डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड में मोटरसाइकिल से जा टकराई।
इस एक्सीडेंट में बाइक सवार 50 वर्षीय पप्पू मीणा निवासी नांगल बैरसी, 28 वर्षीय कविता निवासी जमवारामगढ़ और 35 वर्षीय काली देवी निवासी नांगल बैरसी और पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दो महिलाओं समेत चार लोगों की जान लेने वाले इस सड़क हादसे का अब एक वीडियो से सामने आया है, जो घटनास्थल के पास की एक भवन के बाहर से लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
सात सेकेंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें पिकअप की ओवरस्पीड और ड्राइवर की लापरवाही से वह डिवाइडर तोड़ते हुए बाइक से जा टकराई। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार लोग किसी रिश्तेदार की तीये की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications